Move to Jagran APP

राष्ट्रीय पैरा ओलिंपिक में रोहतास की पहली महिला खिलाड़ी ममता को पांचवीं बार मिला राज्य खेल सम्मान

रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के सोनहर गांव की रहने वाली राष्ट्रीय महिला पैरा ओलिंपिक खिलाड़ी ममता देवी को पांचवीं बार राज्य खेल सम्मान से पुरस्कृत किया गया। पांचवीं बार पुरस्कृत होने वाली ममता जिले की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

By Prashant KumarEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 11:21 AM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 11:21 AM (IST)
राष्ट्रीय पैरा ओलिंपिक में रोहतास की पहली महिला खिलाड़ी ममता को पांचवीं बार मिला राज्य खेल सम्मान
उप मुख्‍यमंत्री तार किशोर प्रसाद से सम्‍मान लेतीं ममता देवी। जागरण।

जागरण संवाददाता, सासाराम। रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के सोनहर गांव की रहने वाली राष्ट्रीय महिला पैरा ओलिंपिक खिलाड़ी ममता देवी को पांचवीं बार राज्य खेल सम्मान से पुरस्कृत किया गया। पांचवीं बार पुरस्कृत होने वाली ममता जिले की पहली महिला खिलाड़ी बनीं।

loksabha election banner

पटना में आयोजित कार्यक्रम में ममता को उपमुख्यमंत्री व खेल मंत्री ने पुरस्कृत किया। आठवीं पास 35 वर्षीया ममता ने राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक में चार बार गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। वहीं, अबतक पांच बार खेल सम्मान पुरस्कार से पुरस्कृत हुई हैं। पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किया गया है।

ममता की मानें तो पहली बार पटना में 2009 में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर स्पेशल ओलिंपिक बांची चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल किया था। उसके बाद 2009 में ही आंध्र प्रदेश, 2017 में पटना व 2020 में रायुपर में आयोजित राष्ट्रीय पैरा ओलिंपिक प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके पहले ममता को 2010, 2013, 2018 व 2020 में राज्य खेल सम्मान मिल चुका है।

खेल के इस उच्च शिखर तक पहुंचाने में पति शशिकांत पांडेय की भूमिका अहम रही है। शशिकांत पांडेय पैरा ओलिंपिक खिलाड़ी हैं तथा उन्हें भी राष्ट्रीय स्तर पर कई गोल्ड मेडल प्राप्त हो चुका है। उन्हें भी पूर्व में राज्य खेल सम्मान से नवाजा जा चुका है। ममता बताती हैं कि आज मैं जिस जगह पर हूं, वह पति की प्रेरणा से हूं। वे हमेशा हमें इसके लिए प्रेरित किया। ममता की सफलता पर स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद सूत्र, तिलौथू: हाकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर रविवार को क्रीड़ा भारती जिला इकाई द्वारा स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सासाराम की टीम के कप्तान ङ्क्षसकु व तिलौथू टीम के कप्तान अनुराग के नेतृत्व में खिलाडिय़ों ने अनुशासन व प्रतिबद्धता का परिचय दिया। मैच में सासाराम की टीम ने तिलौथू को 31-30 के अंतर से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।

क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने सभी खिलाडिय़ों को मेडल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। पूर्व विधायक द्वारा जिला की होनहार व राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी दीप्ति व रिद्धि कुमारी तथा प्रदेश स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी वंदना कुमारी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ पूर्व विधायक ने  दीप प्रज्वलित कर एवं बजरंगबली, मां भारती व मेजर ध्यानचंद क चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने विद्यालय के संस्थापक राजा राधा  प्रसाद सिंह को भी श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी, संचालन सह-मंत्री शशिकांत व उद्घोषणा जिलामंत्री रवि पांडेय ने किया।मौके पर कोषाध्यक्ष प्रभारी प्राचार्य मैकू राम, भाजपा नेता मंगलानंद पाठक, निर्दोष पांडेय, जितेंद्र सिंह, चंदन कुमार, मनोज कुमार, अंकित गुप्ता, ह्रषीकेश झा, सत्यम कुमार यादव समेत अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.