Move to Jagran APP

ज्ञान प्राप्ति के बाद पहली रात गुनेरी में रुके थे भगवान बुद्ध

प्रखंड मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित गुनेरी गाव सदियों से भगवान बुद्ध के आगमन का गवाह रहा है। ज्ञान प्राप्ति के बाद पहली रात उन्होंने यहीं विश्राम किया था। इस गांव में भगवान बुद्ध की 106 छोटी-बड़ी प्रतिमाएं हैं जो देखरेख के अभाव में उपेक्षित हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 07:39 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 07:12 PM (IST)
ज्ञान प्राप्ति के बाद पहली रात गुनेरी में रुके थे भगवान बुद्ध
ज्ञान प्राप्ति के बाद पहली रात गुनेरी में रुके थे भगवान बुद्ध

गया। प्रखंड मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित गुनेरी गाव सदियों से भगवान बुद्ध के आगमन का गवाह रहा है। ज्ञान प्राप्ति के बाद पहली रात उन्होंने यहीं विश्राम किया था। इस गांव में भगवान बुद्ध की 106 छोटी-बड़ी प्रतिमाएं हैं, जो देखरेख के अभाव में उपेक्षित हैं।

loksabha election banner

ऐतिहासिक तथ्य बताते हैं कि भगवान बुद्ध ने बोधगया में ज्ञान प्राप्ति के बाद सारनाथ जाने के दौरान पहली रात यहीं गुनेरी के तत्कालीन राजा महेन्द्र पाल के घर पर विश्राम किया था। अगली सुबह गुनेरी गाव के बाहर एक तालाब में स्नान कर भगवान भोले शकर की पूजा अर्चना की थी। इसके बाद यहा से सारनाथ के लिए प्रस्थान कर गए थे।

ये सभी धरोहरें आज भी विद्यमान हैं, लेकिन उपेक्षित हैं। 2002 में गुरुआ के तत्कालीन विधायक रहे पूर्व मंत्री शकील अहमद खा ने पर्यटकों की सुविधा के लिए करीब 30 लाख रुपये की लागत से मंदिर का सुंदरीकरण व ध्यान केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास कराया था। तत्कालीन केंद्रीय पर्यटन मंत्री माधव लाल सिंह व बिहार सरकार के मंत्री सुरेश पासवान भी इस समारोह के साक्षी थे। लेकिन वह कार्य आज तक अधूरा ही रहा।

22 फरवरी 2017 को गुनेरी स्थित बौद्ध मंदिर का निरीक्षण मगध क्षेत्र के तत्कालीन डीआइजी सुनील कुमार, तत्कालीन जिला पदाधिकारी कुमार रवि व अन्य अधिकारियों ने भी किया था। इस ऐतिहासिक धरोहर व पर्यटन स्थल के विकास का भरोसा लोगों को दिलाया था, लेकिन ग्रामीणों की अपेक्षा आज तक पूरी नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान तक पर्यटकों व बौद्ध श्रद्धालुओं के आने के लिए जीटी रोड पर चंडीस्थान के पास मुख्य द्वार बनाने की भी कई बार माग की गई है, लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.