लाखों के गबन में शिक्षकों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
गया। वजीरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय पाले के प्रभारी प्रखंड शिक्षक धिरेन्द्र कुमार एवं पूर्व से न
गया। वजीरगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय पाले के प्रभारी प्रखंड शिक्षक धिरेन्द्र कुमार एवं पूर्व से निलंबित सहायक शिक्षक मो. खलिल के विरुद्ध सरकारी राशि के गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दोनों पर विद्यालय से संबंधित विभिन्न मदों से बीस लाख से अधिक राशि के गबन का आरोप है। थानाध्यक्ष रामज्ञा राय ने बताया कि प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गायत्री कुमारी के आवेदन पर उक्त शिक्षकों के विरुद्ध वजीरगंज थाना में शनिवार की देर शाम प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मो. खलिल पर पूर्व से दो लाख रुपये के गबन का मामला दर्ज है। बीईओ गायत्री कुमारी ने बताया कि उक्त विद्यालय के प्रभारी लंबे समय से सरकारी राशि का गबन करते आ रहे थे। निलंबित शिक्षक मो. खलिल ने साढ़े लाख से अधिक का गबन किया है। धिरेन्द्र कुमार ने छह लाख से अधिक का गबन किया है। इसके अलावा अन्य मामले हैं। प्राथमिकी की कार्रवाई प्रमंडल आयुक्त एवं डीपीओ स्थापना के निर्देशानुसार की गई है। डीपीओ (स्थापना) के निर्देश पर धिरेन्द्र कुमार को निलंबित भी कर दिया गया है।