Move to Jagran APP

लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस हुई सख्त

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शेरघाटी पुलिस सख्ती बरतना शुरू कर दी है। 22 मार्च से हुए लॉकडाउन के बाद रोजमर्रा की वस्तुएं के लिए प्रशासनिक स्तर पर सुबह छह से नौ बजे तक प्रारंभिक दौर में आवश्यक वस्तुओं की खरीद बिक्री का निर्देश है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2020 04:02 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2020 04:02 PM (IST)
लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों 
के खिलाफ  पुलिस हुई सख्त
लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस हुई सख्त

गया । लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शेरघाटी पुलिस सख्ती बरतना शुरू कर दी है। 22 मार्च से हुए लॉकडाउन के बाद रोजमर्रा की वस्तुएं के लिए प्रशासनिक स्तर पर सुबह छह से नौ बजे तक प्रारंभिक दौर में आवश्यक वस्तुओं की खरीद बिक्री का निर्देश है। उक्त समय का पालन कराने में पुलिस दिन रात मेहनत कर रही है। बड़े अधिकारियों के निर्देश का अनुपालन कराने में थाना के अधीनस्थ पुलिसकर्मी भी लगे हैं। परंतु इस दौरान कुछ लोगों पर पुलिस कहर बरपा रही है। थाने के एक पुलिस अधिकारी के द्वारा मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल है। इसमें शहर के डाकबंगला रोड स्थित एक बंद झोपड़पट्टी होटल के संचालक विनोद चौधरी को मारपीट की गई है। इसमें वह गंभीर रूप से घायल है। इसी प्रकार गत सप्ताह में लीपगंज चट्टी के श्रवण कुमार को पुलिस पिटाई से पैर टूटने की बात कही गई थी। इधर लगातार लॉकडाउन से आम जनजीवन परेशान होने लगा है। ठेला, खोमचा, चलाकर या दिहाड़ी मजदूरी कर गुजरबसर करने वाले लोगों के सामने रोटी की समस्या होने लगी है। इस कारण गरीब मजदूर वर्ग के लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो रही है। इधर आइपीएस अधिकारी सह थानाध्यक्ष सागर कुमार ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। कोई शिकायत होगी तो उसकी जाच की जाएगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंधन करने वाले लोग सख्ती बरते जाने पर पुलिस पर आरोप लगाते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.