Move to Jagran APP

उम्रकैद की सजा काट रहीं पूर्व राजद विधायक कुंती देवी का निधन, पेरोल पर पति भी पहुंचे अंत्‍येष्टि में

गया जिले के अतरी विधानसभा की पूर्व विधायक कुंती देवी का निधन हो गया है। पटना के पीएमसीएच में उनका किडनी का उपचार चल रहा था। कुंती देवी के पति भी विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में पुत्र विधायक हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 08:42 AM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 07:16 PM (IST)
उम्रकैद की सजा काट रहीं पूर्व राजद विधायक कुंती देवी का निधन, पेरोल पर पति भी पहुंचे अंत्‍येष्टि में
राजद की पूर्व विधायक कुंती देवी का निधन। फाइल फोटो

खिजरसराय (गया), संवाद सूत्र।  गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र से दो बार राजद विधायक (RJD MLA) रह चुकीं कुंती देवी का निधन गुरुवार देर रात पीएमसीएच (Patna Medical College and Hospital) में इलाज के दौरान हो गया। वे किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई है। राजद कार्यकर्ताओं के बीच मातम पसर गया है। जदयू कार्यकर्ता सुमरिक यादव हत्‍याकांड (Sumarik Yadav Murder Case) में वे उम्रकैद की सजा काट रही थीं। केंद्रीय कारा (Gaya Central Jail) में तबीयत खराब होने के बाद उन्‍हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। कुंती देवी के पुत्र अजय यादव उर्फ रंजीत यादव राजद के वर्तमान विधायक हैं। कुंती देवी 2006 और 2016 में अतरी विधानसभा से राजद की विधायक चुनी गई थीं। 

loksabha election banner

जदयू नेता हत्‍याकांड में काट रही थीं सजा  

बथानी के जदयू (JDU) प्रखंड अध्यक्ष सुमिरक यादव हत्याकांड में कोर्ट ने पूर्व विधायक कुंती देवी को दोषी माना था। उन्‍हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जेल में रहने के दौरान तबियत खराब होने के बाद उन्‍हें  पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। रोते हुए उनके पुत्र अतरी विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने बताया कि माता काफी दिनों से किडनी रोग से पीड़ित थी। उन्हें डायलिसिस पर रखा गया था। एक दिन बीच करके उनका डायलिसिस होता था। उनकी दो बहू तेलारी पंचायत की मुखिया अर्चना सिन्हा एवं बथानी पंचायत की मुखिया वैजयंती देवी बारी बारी से पीएमसीएच में अपनी सास की सेवा में रहती थीं। गुरुवार रात उनकी स्थिति खराब हो गई। देर रात उन्‍होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद शुक्रवार को मजिस्‍ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्‍टमार्टम कराया गया। वहां से पूर्व विधायक का शव खिजरसराय लाया गया। खिजरसराय से उनकी शव यात्रा अतरी होते हुए बथानी पहुंची। वहां उनकी अंत्‍येष्टि की गई। अंत्‍येष्टि में पूर्व विधायक के पति राजेंद्र यादव भी शामिल हुए। कोर्ट के आदेश पर उन्‍हें एक दिन की पेरोल मिली थी। कड़ी सुरक्षा में उन्‍हें भेजा गया था। 

पूर्व विधायक की मौत के बाद पसर गया है मातम

अतरी के पूर्व विधायक कुंती देवी की मौत के बाद राजद के कार्यकर्ताओं  में शोक की लहर दौड़ गयी। राजद नेता बैजू यादव, रामईश्वर यादव, प्रमोद सिंह समेत कई लोगो ने बताया कि कुंंती देवी काफी सहृदय और धर्मपरायण महिला थीं। उनके निधन से क्षेत्र और पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। कार्यकर्ता उनका पार्थि‍व शरीर आने का इंतजार कर रहे हैं।  

यह भी पढ़ें- उम्रकैद काट रही थीं राजद की पूर्व विधायक कुंती देवी, जानिए क्‍या थी वह घटना जिसमें हुई थी सजा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.