Move to Jagran APP

भभुआ में धनतेरस व दीपावली पर बाजार में होने वाले भीड़ को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल के 28 जगहों पर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

धनरतेस पर्व पर लोगों के द्वारा बाजार में सामानों की खरीदारी की जाती है। धनतेरस के अवसर पर बड़े पैमाने पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के ज्यादातर लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। इस दौरान बाजार में खूब भीड़ उमड़ती है।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 04:31 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 04:31 PM (IST)
भभुआ में धनतेरस व दीपावली पर बाजार में होने वाले भीड़ को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल के 28 जगहों पर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
भीड़ को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल के 28 जगहों पर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

 संवाद सहयोगी, भभुआ: हिन्दू धर्म में दीपावली पर्व का एक खास महत्व है। इस बार जिले में दीपावली का पर्व चार नवंबर को मनाया जाएगा। घरों में अभी से साफ-सफाई आदि की तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे ठीक पहले दो नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनरतेस पर्व पर लोगों के द्वारा बाजार में सामानों की खरीदारी की जाती है। धनतेरस के अवसर पर बड़े पैमाने पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के ज्यादातर लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं। इस दौरान बाजार में खूब भीड़ उमड़ती है।

loksabha election banner

बढ़ जाती हैं घटनाएं

एक ही दिन ज्यादा भीड़ होने के कारण बाजार में पॉकेटमारी, छेड़छाड़ की घटनाएं, अन्य प्रकार के मामला सामने आते हैं। इस मामले में स्थानीय बाजार में काफी भीड़ भी होती है। इसके अलावा भीड़ में विधि व्यवस्था के भंग होने का भी स्थिति रहती है। इस प्रकार की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए भभुआ अनुमंडल क्षेत्र के कुल 28 जगहों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। 

पटाखा की बिक्री पर रोक

स्थल पर मजिस्ट्रेट धनतेरस पर दोपहर दो बजे से रात्रि आठ बजे तक तैनात रहेंगे। जबकि दीपावली को पूरे दिन ड्यूटी पर रहेंगे। इसको लेकर भभुआ अनुमंडल पदाधिकारी प्रिय रंजन राजू ने आदेश जारी कर दिया है। जबकि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक पटाखा की बिक्री पर रोक लगाई गई है। दीपावली के अवसर पर ग्रीन पटाखा या इको फ्रेंडली पटाखा फोडऩे के लिए रात्रि आठ बजे से दस बजे तक ही समय निर्धारित किया गया है। इसी समय में कोई भी पटाखा जलाएगा। 

इन जगहों पर ये रहेंगे मजिस्ट्रेट 

भभुआ थाना - दिनेश दयाल लाल, ईओ भभुआ 

एकता चौक - ऋतुरंजन कुमार, योजना सहायक

जय प्रकाश चौक - कन्हैया जी पांडेय, उद्योग विस्तार पदाधिकारी

पटेल चौक - संजय कुमार तकनीकी सहायक पंचायत 

महावीर मंदिर - उपेंद्र नाथ तिवारी, उद्योग विस्तार पदाधिकारी 

सीवों चौक - उदय प्रसाद, योजना सहायक 

सोनहन थाना - तारा प्रकाश, सीओ भभुआ 

सोनहन गांव - सुनील पटेल, सहायक तकनिकी प्रबंधक 

ओदार - प्रमोद ङ्क्षसह, राजस्व कर्मचारी अंचल भभुआ 

चैनपुर थाना - मो. एजाजुद्दीन अंसारी, बीडीओ चैनपुर

चैनपुर- राकेश कुमार, जीविका प्रबंधक 

हाटा बाजार-  शेख इमरान अली, राजस्व कर्मचारी 

सिकंदरपुर - रवि शंकर ङ्क्षसह - राजस्व कर्मचारी 

सिरबिट - मनीष कुमार - सहायक तकनीकी प्रबंधक 

बिउर - सरोज - सहायक तकनीकी प्रबंधक 

चांद- रवींद्र राम - पंचायत सचिव 

चैनपुर थाना - शशि साहू- बीडीओ चांद 

पतेसर - अभय कुमार श्रीवास्तव- राजस्व कर्मचारी 

भगवानपुर थाना - चंद्रभूषण बीडीओ 

रामगढ़ - राम परीक्षा ङ्क्षसह- सीआई 

भगवानपुर - अजय कुमार - सहायक तकनीकी प्रबंधक 

बेलांव थाना - लवली कुमारी सीओ 

बेलांव - विद्या सागर ङ्क्षसह - पंचायत सचिव 

करमचट थाना- संजय पाठक, बीडीओ 

सबार - सुजीत - सीआइ 

धवपोखर- अमन ङ्क्षसह- सहायक तकनीकी प्रबंधक 

अधौरा थाना - आलोक कुमार शर्मा , बीडीओ 

अधौरा - मो. मोजसन - कृषि समन्वयक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.