Move to Jagran APP

CAA-NRC Protest: कन्‍हैया का हमला- संविधान को खंड-खंड कर रही केंद्र की भाजपा सरकार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर संविधान को खंड-खंड करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने एनआरसी-सीएए का विरोध किया।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 09:30 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 10:39 PM (IST)
CAA-NRC Protest: कन्‍हैया का हमला- संविधान को खंड-खंड कर रही केंद्र की भाजपा सरकार

गया, जेएनएन। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने केंद्र की भाजपा सरकार पर संविधान को खंड-खंड करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, असम में एनआरसी (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) के नाम पर 19 लाख लोगों को बाहर कर दिया गया है, जिसमें 15 लाख गैर मुस्लिम हैं।  वह मंगलवार को शहर के गांधी मैदान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यह देश सभी का है। देश की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। देश की आजादी में सभी समुदाय के लोगों का योगदान रहा है, लेकिन आज जात-पात के नाम पर देश को बांटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए 30 जनवरी से चंपारण से पदयात्रा प्रारंभ की जानी है। यह प्रत्येक शहर में पहुंचेगी और वहां एक जनसभा आयोजित की जाएगी। 

उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा, उन्हें अपना नाम और रेलवे स्टेशन का नाम बदलने में ही मजा आता है। उत्तर प्रदेश में आए दिन घटनाएं घट रही हैं, लेकिन वह दूसरों को नसीहत देते फिर रहे हैं। कहा, देश की 70 फीसदी संपत्ति 63 लोगों के पास है, वही लोग चुनाव के समय इन्हें चंदा देते हैं। देश में बीएसएनएल बिक रहा है और जियो दिन-दूना, रात चौगुना बढ़ रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.