Move to Jagran APP

झारखंड की महिला गया के कोठवारा के पास बेहोशी की हालत में मिली, जांच में जुटी डोभी पुलिस

डोभी थाना की पुलिस ने गुरुवार को कोठवारा के बड़की पोखर के पास 28 वर्षीय महिला को अधमरा अवस्था में बरामद किया। महिला के साथ में रहे आधार कार्ड में झारखंड राज्य के हंटरगंज थाना के सोनवर्षा गांव निवासी अनिल यादव की पत्नी बेली देवी अंकित है।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 10:19 AM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 10:19 AM (IST)
झारखंड की महिला गया के कोठवारा के पास बेहोशी की हालत में मिली, जांच में जुटी डोभी पुलिस
झारखंड की महिला गया में बेहोशी की हालत में मिली, सांकेतिक तस्‍वीर।

डोभी (गया), संवाद सूत्र। डोभी थाना की पुलिस ने गुरुवार को कोठवारा के बड़की पोखर के पास 28 वर्षीय महिला को अधमरा अवस्था में बरामद किया। महिला बेहोश थी, उसकी सांस बहुत धीमी चल रही थी। डोभी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर कोठवारा पुलिस घटनास्‍थल पहुंची। जहां से बड़की पोखर के किनारे महिला को अचेतावस्था में बरामद किया गया। उसकी स्थिति को देखते हुए तुरंत  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में भर्ती करवाया गया। महिला का उम्र करीब 28 वर्ष है। महिला ने सलवार सूट पहन रखा था। उस महिला के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की गई। महिला के साथ में रहे आधार कार्ड में झारखंड राज्य के हंटरगंज थाना के सोनवर्षा गांव निवासी अनिल यादव की पत्नी बेली देवी अंकित है। वह कोठवारा कैसे पहुंची, उसकी ऐसी हालत कैसे हुई, यह सब जानकारी महिला के होश में आने के बाद ही मिल पाएगी।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। गांव में  इस बात की चर्चा हो रही है कि महिला उक्त स्थान पर कैसे पहुंची ? उसके पास कोई समान था? जो बदमाशों के द्वारा गायब कर दिया गया। ऐसे कई प्रश्न उठ रहे हैं। इन सब बातों को लेकर पुलिस तहकीकात करने में जुटी है। तत्काल पुलिस अपने अभिरक्षा में महिला का इलाज करा रही है। महिला के होश में आने के बाद हीं पूरे मामला का पटाक्षेप हो पाएगा।

इधर,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ मुन्ना कुमार साव ने इसका प्राथमिक इलाज के बाद इसे बेहतर इलाज के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। चिकित्सक के अनुसार महिला का पल्स रेट काफी कम था। संभव है कि अपराधियों ने इस वजह से उसे मरा हुआ समझ फेंक कर फरार हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.