Move to Jagran APP

जाति आधारित गणना कराने के निर्णय पर जदयू कार्यकर्ताओं ने निकाली आभार यात्रा

गया। शहर के गांधी मैदान मंडप के प्रांगण से शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐतिहासिक फैसला जाति आधारित गणना के निर्णय का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष महानगर राजू बरनवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के प्रति आभार यात्रा निकाली गयी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jun 2022 10:57 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2022 10:57 PM (IST)
जाति आधारित गणना कराने के निर्णय पर जदयू कार्यकर्ताओं ने निकाली आभार यात्रा

गया। शहर के गांधी मैदान मंडप के प्रांगण से शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐतिहासिक फैसला जाति आधारित गणना के निर्णय का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष महानगर राजू बरनवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के प्रति आभार यात्रा निकाली गयी। मुख्यमंत्री के प्रति आभार यात्रा गांधी मंडप से विभिन्न मुहल्लों से होते हुए हजारों कार्यकर्ता के साथ शहर के टावर चौक तक पैदल चलकर जदयू पार्टी ने आम आवाम को बताने का काम किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 1931 के बाद प्रदेश में अपने खर्चे पर जाति आधारित गणना होने जा रही है। सभी वर्गों के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया हैं। हम सभी मुख्यमंत्री को कोटि-कोटि बधाई देते हैं।

loksabha election banner

सांसद विजय मांझी ने कहा कि गांधी मैदान मंडप से बाजे-गाजे के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आभार-यात्रा में शामिल होकर जो टावर चौक तक पहुंचकर सभी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नीतीश कुमार को जाति आधारित गणना कराने पर बधाई दी। केक काटकर आमजन को मुख्यमंत्री की इस उपलब्धि से अवगत कराया। उनके साथ आभार यात्रा में शामिल होने के लिए राजू बरनवाल ने कोटि-कोटि बधाई भी लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार के कार्यो के बारे में लोगों को बताएं। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, पूर्व विधान-पार्षद मनोरमा देवी, पूर्व विधायक विनोद यादव, अजय पासवान, कृष्णनंदन यादव, पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा, मुनेश्वर सिंह, कुंडल वर्मा, बंटी कुशवाहा, रंधीर केशरी, जितेंद्र कुमार, चंदन कुमार यादव, विनोद कुमार, नीरज वर्मा, सतीश कुमार पटेल के अलावा अन्य लोग आभार यात्रा में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.