Move to Jagran APP

Politics: बिहार दिवस तक जदयू के नेता और कार्यकर्ता मनाएंगे CM Nitish Kumar का जन्मदिवस पखवारा

जदयू के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस को लेकर काफी उत्साहित हैं। बीते दिनों जिले में दर्जनों जगह पर भव्य समारोह मनाकर नीतीश कुमार के विकास कार्यों की चर्चा पार्टी कार्यकर्ताओं ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अतरी विधानसभा क्षेत्र के अतरी प्रखंड से होगी।

By Prashant KumarEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 09:49 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 09:49 AM (IST)
Politics: बिहार दिवस तक जदयू के नेता और कार्यकर्ता मनाएंगे CM Nitish Kumar का जन्मदिवस पखवारा
बिहार दिवस तक जदयू के नेता व कार्यकर्ता मनाएंगे नीतीश कुमार का जन्‍मदिन। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, गया। जदयू के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस को लेकर काफी उत्साहित हैं। बीते दिनों जिले में दर्जनों जगह पर भव्य समारोह मनाकर नीतीश कुमार के विकास कार्यों की चर्चा पार्टी कार्यकर्ताओं ने की। अब जनता दल यूनाइटेड ने राज्य सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए  अभियान शुरुआत की है।

loksabha election banner

इसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता बूथों में, पंचायतों में पहुंचकर आम लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे। उन्हें किस तरह से योजना का लाभ लेना है, इसके प्रति जागरूक करेंगे। गया जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जनता दल यू के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि नीतीश सरकार के कल्याणकारी योजनाएं सात निश्चय-2 और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री परिवहन सवारी गाड़ी योजना, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना, नल-जल योजना, नाली-गल्ली पक्कीकरण योजना आदि की जानकारी दी जाएगी।

पांच मार्च से बिहार दिवस 22 मार्च तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्म दिन पखवारा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ मनाएगी। पखवारा समारोह आयोजित करके नीतीश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत अतरी विधानसभा क्षेत्र के अतरी प्रखंड से होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.