विधायक आवास को जाने वाली सड़क पर बरसात का नजारा
सड़क की अरसे से नहीं हुई मरम्मत, कीचड़ से अलग परेशानी।
पेज-6 फोटो - 07
सड़क की अरसे से नहीं हुई मरम्मत, कीचड़ से अलग परेशानी, कई महत्वपूर्ण कार्यालय इसी पथ पर
संवाद सहयोगी, शेरघाटी : शेरघाटी नई बाजार-ब्लॉक पथ पर इस तपती गर्मी में बरसात सा नजारा है। सड़क पर नल का पानी यत्र-तत्र बहने के कारण यह दृश्य पिछले कई दिनों से बना हुआ है।
इस पथ पर शेरघाटी विधायक का आवास, थाना, दोपहिया वाहन का शोरूम आदि है। सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। थाना मोड़ से लेकर विधायक आवास के सामने तक जलजमाव की समस्या बनी है। आम आदमी बेचारा बना है। कड़ी धूप में भी कई जगहों पर कीचड़ है, जिसके छींटे से अलग परेशानी होती है। जलजमाव के कारण सड़क पर गड्ढे हो चले हैं। इस पथ पर रजिस्ट्री कार्यालय, डीएसपी आवास, थाना, विधायक का आवास है। यह पथ आगे चलकर चेरकी होते हुए जिला मुख्यालय को जाता है। जर्जर सड़क का लंबे समय से जीर्णोद्धार नहीं हो सका है।