दुर्गावती नदी के किनारे पर मिले शव की पहचान करने में कैमूर पुलिस को लग गए 24 घंटे
दुर्गावती नदी के किनारे बीते शुक्रवार को मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान कर ली गई है। 24 घंटे बाद हुई पहचान उक्त शव रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के लांझी गांव निवासी महेंद्र पाल के 26 वर्षीय पुत्र अखिलेश पाल के रूप में की गई है।
संवाद सूत्र, रामपुर (भभुआ)। प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती नदी के किनारे बीते शुक्रवार को मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान कर ली गई है। 24 घंटे बाद हुई पहचान उक्त शव रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के लांझी गांव निवासी महेंद्र पाल के 26 वर्षीय पुत्र अखिलेश पाल के रूप में की गई है। शव की पहचान होने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चौकीदार के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के द्वारा यह जानकारी दी गई है कि उक्त युवक चार-पांच दिनों से अपने गांव से गायब था। उसकी खोजबीन की जा रही थी। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। किसी के द्वारा परिजनों को यह जानकारी मिली की निसिझा गांव के समीप दुर्गावती नदी के किनारे शव मिला है। इसके बाद परिजन जानकारी होने पर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उनके द्वारा शव की पहचान की गई। इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दाह संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक ट्रक का ड्राइवर था। तीन भाई व दो बहन में माझिल था और अविवाहित था।