IN PICS Bihar Panchayat Chunav: गया, औरंगाबाद, कैमूर व राेहतास में देखिए लोकतंत्र के उत्सव का रंग
INPICS Bihar Panchayat Chunav पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गया औरंगाबाद कैमूर और रोहतास जिले में वोटरों का उत्साह देखते ही बनता है। बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें लगी हैं। कई लाचार बुजुर्ग भी वोट डालने पहुंचे हैं।
गया, जागरण टीम। Bihar Panchayat Chunav 2021: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण चल रहा है। मतदाताओं का उत्साह देखते ही बनता है। महिलाओं की लंबी कतार लगी है। गया के टिकारी प्रखंड में खैरा मध्य विद्यालय बूथ संख्या 211 एवं 212 पर मतदान के लिए जा रहे प्रत्याशी और परिवार के सदस्यों पर हमला किया गया। सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी पहुंच गए। एसएसपी ने कहा कि दो प्रत्याशियों के बीच आपसी विवाद होने की बात सामने आ रही है।
(गया के गुरारू प्रखंड में महिला वोटरों की लंबी कतार। जागरण)
(कैमूर के दुर्गावती प्रखंड में मतदान के लिए पहुंचे बुजुर्ग। जागरण )
(रोहतास में मतदान के दौरान तैनात सुरक्षाकर्मी।)