Move to Jagran APP

गर्मी आते ही बढ़ने लगी अगलगी की घटनाएं, एक माह में जलकर राख हो गए सासाराम के 48 लोगों के अरमान

सासाराम अनुमंडल में आगलगी की घटनाओं में हर रोज इजाफा होता जा रहा है। गत एक माह में 48 कुल आगलगी की घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में न केवल फसलें घर मकान जले हैं बल्कि किसानों के अरमान भी जलकर राख हो गए हैं।

By Prashant KumarEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 09:51 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 09:51 AM (IST)
गर्मी आते ही बढ़ने लगी अगलगी की घटनाएं, एक माह में जलकर राख हो गए सासाराम के 48 लोगों के अरमान
सासाराम फायर यूनिट में दमकल का मिस्‍ट वाहन। जागरण।

जागरण संवाददाता, सासाराम। सासाराम अनुमंडल में आगलगी की घटनाओं में हर रोज इजाफा होता जा रहा है। गत एक माह में 48  कुल आगलगी की घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में न केवल फसलें, घर मकान जले हैं बल्कि किसानों के अरमान भी जलकर राख हो गए हैं।

loksabha election banner

अग्निशमन विभाग आग से निपटने के लिए मुस्तैदी की बात कर रहा है लेकिन संसाधनों की कमी एक गम्भीर समस्या है।विभाग का टॉल फ्री नम्बर 101 कई महीनों से बंद पड़ा है। जिसके कारण आग लगने की कई घटनाएं यहां दर्ज तक नही हो पाती। सासाराम अनुमंडल के छह ब्लॉक के  लगभग 12 लाख 34 हजार 325 आबादी के लिए मात्र दो बड़ी दमकल गाड़ी व छह छोटी गाड़ियां हैं। दोनों गाड़ियां दस साल से भी अधिक पुरानी होने की वजह से अब जर्जर हालत में हैं।शहर में वर्तमान में एक भी हाईड्रेंट प्वाइंट नहीं है। दमकल की गाड़ियों को पानी भरने के लिए शहर से लगभग 12 किलोमीटर की डोर पर स्थित अमरा तालाब जाना पड़ता है।

फायर बिग्रेड के अधिकारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि इसके लिए अधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है।  दमकल में पानी भरने की भी समस्या रहती है। इसके लिए भी अधिकारियों को अवगत कराया गया है।  उन्होंने बताया कि अप्रैल महीने में सबसे अधिक आगलगी की घटनाएं खेतों में खड़ी फसलों में हो रही हैं।इसका प्रमुख कारण खेतों में किसानों द्वारा जलाया जा रहा फसल अवशेष भी है।कहीं कहीं गेहूं काटने के दौरान हार्वेस्टर के साइलेंसर से निकलने वाली चिंगारी से भी आग पकड़ रही है।ऐसे में साइलेंसर में स्पार्क अरेस्टर लगाना अनिवार्य किया जाना चाहिए।

इस वर्ष अबतक की बड़ी घटनाएं

30 मार्च : चेनारी प्रखंड के नारायणपुर में आग लगने से 30 बीघे में सरसों की खड़ी फसल जलकर राख।

3 अप्रैल : कोचस प्रखंड के लकड़ी गांव में आग लगने से तीन परिवार की झोपड़ी जलने से घर का सारा समान जलकर राख।

6 अप्रैल : करगहर प्रखंड के चौहान बरेहटा, कुम्हिला, भैसाडीह, भलुनी के किसानों की लगभग पचास बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख।

6 अप्रैल : कोचस प्रखंड के कुछीला बधार में आग लगने से पचास बीघे गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख।

इस साल अबतक आगलगी की प्रखंडवार घटनाएं

चेनारी- 13

सासाराम - 8

शिवसागर -6

करगहर -11

नोखा - 7

कोचस -3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.