Move to Jagran APP

सासाराम में सडक़ किनारे लगे पेड़ों पर माफिया की नजर, मौका मिलते ही काटकर बेच देंगे लकड़ी

रोहतास जिले में सड़क किनारे के वृक्षों पर लकड़ी माफिया की नजरें इनायत हैं। नहरों व सार्वजनिक स्थलों के किनारे अवस्थित पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से जारी है। जगह-जगह चोरी-छिपे पेड़ काटने का सिलसिला जारी है। प्रशासन भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।

By Prashant KumarEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 01:37 PM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 01:37 PM (IST)
सासाराम में सडक़ किनारे लगे पेड़ों पर माफिया की नजर, मौका मिलते ही काटकर बेच देंगे लकड़ी
सड़क किनारे लगे पेड़ों पर माफिया की नजर। प्रतीकात्‍मक चित्र।

जागरण संवाददाता, सासाराम। रोहतास जिले में सड़क किनारे के वृक्षों पर लकड़ी माफिया की नजरें इनायत हैं। नहरों व सार्वजनिक स्थलों के किनारे अवस्थित पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से जारी है। जगह-जगह चोरी-छिपे पेड़ काटने का सिलसिला जारी है। पुलिस-प्रशासन पेड़ काटने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे एक तरफ मुख्य पथों से हरे भरे वृक्ष गायब होते जा रहे हैं, वहीं हरियाली भी दूर होती जा रही है। प्रशासन भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।

loksabha election banner

बिक्रमगंज-नटवार रोड, आरा-सासाराम रोड, डेहरी व सूर्यपुरा रोड में कई हरे-भरे वृक्षों की कटाई की गई है। गत वर्ष भी दर्जनों पेड़ काटे गए थे। पेड़ काटने वाले गिरोह के सदस्य अधिकांश मुख्य पथों पर स्थित पेड़ की जड़ को थोड़ा-थोड़ा करके प्रतिदिन रात में काटते हैं, पेड़ को काट रात में ही ठिकाने लगा देते हैं। आरा मशीनों पर तालमेल बैठा उसकी चिराई कराते हैं। बावजूद विभाग व प्रशासन चुप है। कमोवेश यही स्थिति सोन नहरों के किनारे स्थित पेड़ों की भी है। इस धंधे से जुड़े माफिया पेड़ों को काटकर आरा मशीनों को आपूर्ति करते हैं। वन विभाग व प्रशासन की उदासीनता व लापरवाही के कारण दिनों-दिन पेड़ कटाई की घटना में वृद्धि होती जा रही है। वहीं वृक्षों की कटाई से क्षेत्र के लोगों में रोष है।

हाल के दिनों में सूर्यपुरा में सरकारी भूमि पर लगाए गए पेड़ को असमाजिक तत्वों द्वारा काटे जाने की सूचना पर अंचल निरीक्षक ने जब्त कर पेड़ की लकड़ी को थाने पर लाया। थानाध्यक्ष  सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के खड़ूआ गांव स्थित सरकारी भूमि पर लगाए गए शीशम के पेड़ को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा काटा जा रहा था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल निरीक्षक एवं पुलिस बल के जवान उक्त स्थल पर पहुंचे तो वहां पेड़ की लकड़ी काटकर गिराई हुई थी। परंतु पुलिस के आने की भनक पाते ही लकड़ी काटने वाले असामाजिक तत्व वहां से फरार हो गए थे। जिसके बाद चार शीशम के पेड़ के काटी गई लकड़ियों को जप्त कर सीआइ ने थाना को सुपुर्द किया। इस मामले में सनहा दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन के अनुसार पेड़ों की अवैध कटाई को गंभीरता से लिया गया है। पेड़ों की कटाई करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.