बूथ स्तर पर मजबूती लाने की तैयारी में चिराग के सिपहसलार, जानें आशीर्वाद यात्रा में औरंगाबाद क्या करेगा खास
Bihar Politics आशीर्वाद यात्रा को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर एवं संचालन रफीगंज से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे मनोज कुमार सिंह ने किया।
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। आशीर्वाद यात्रा को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर एवं संचालन रफीगंज से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे मनोज कुमार सिंह ने किया।
संबोधित करते हुए लोजपा नेता डा. प्रकाश चंद्रा ने कहा कि बिहार की जनता चिराग पासवान के साथ खड़ी है। जो लोग पार्टी छोड़ बाहर गए हैं, उनकी राजनीति को यहां की जनता जानती है। चिराग के नेतृत्व में संगठन सशक्त होगा। हम सभी को साथ मिलकर चलना है। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाना है ताकि आनेवाले चुनाव में हम सफल हों। पार्टी में टूट होते रहती है, परंतु कार्यकर्ता इधर से उधर से नहीं होते हैं।
आशीर्वाद यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। सभी के सहयोग से हीं हम सफल होंगे। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जिनका बिहार में कोई जनाधार नहीं है वे अलग हो गए। यहां की जनता सबकुछ जानती है। चिराग के नेतृत्व में संगठन देश स्तर पर मजबूत होगा। लोजपा का बिहार में अपना जनाधार है। विधानसभा चुनाव में सभी दल के लोगों ने देखा है। बैठक में बलिराम ठाकुर, सुदर्शन पासवान, बिजेंद कुमार, हरेंद्र सिंह, युगेश पासवान उपस्थित रहे।