नारदीगंज में डंफर और ऑटो की टक्कर के बीच हो गई जबरदस्त टक्कर, कई लोग हुए जख्मी, चल रहा इलाज
परमा नारदीगंज सड़क मार्ग में पड़रिया गांव के समीप डंफर व ऑटो में टक्कर होने से कई लोग जख्मी हो गया। घटना शुक्रवार को 10 बजे के आसपास में हुआ। परमा गांव से पैसेंजर लेकर एक ऑटो नारदीगंज बाजार आ रही थी।
संवादसूत्र, नारदीगंज (नवादा)। थाना क्षेत्र के परमा नारदीगंज सड़क मार्ग में पड़रिया गांव के समीप डंफर व ऑटो में टक्कर होने से कई लोग जख्मी हो गया। घटना शुक्रवार को 10 बजे के आसपास में हुआ। परमा गांव से पैसेंजर लेकर एक ऑटो नारदीगंज बाजार आ रही थी। उसी दरम्यान फोरलेन में काम कर रहे डंफर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो दूर जाकर खेत में गिरा। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास मौजूद लोगों ने दौड़ कर ऑटो में फसे पैसेंजर को बाहर निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी नारदीगंज में दाखिल कराया। इस घटना में परमा निवासी लालो पंडित, सुनैना देवी, टेंपू चालक मनीष कुमार, पूनम कुमारी, संदोहरा के अंकित कुमार, सोनी देवी बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की जांच में जुटी है।
180 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच
नारदीगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारदीगंज में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए शिविर लगाया गया। जिसमें 180 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अखिलेश प्रसाद ने किया। उन्होंने बताया कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को देखते हुए सभी नियम का पालन करते हुए गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया है।
यह कार्यक्रम प्रत्येक महीने के 9 तारीख को किया जाता है। जिसमें गर्भवती महिलाओं को बजन, वीपी, खून आदि की निशुल्क जांच किया गया।कैंप में गर्भवती महिलाओं को खून की कमी से बचने के लिए संतुलित आहार और आयरन की टेबलेट लेने की सलाह दी गई। वहीं गर्भवती महिलाओं को एक महीने तक की आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाई भी दिया गया।इसके अलावा सभी गर्भवती महिलाओं को अपने निकटतम बैंक में खाता खुलवाने का भी निर्देश दिया गया।ताकि प्रसव के उपरांत लाभुकों के खाते पर राशि भेजी जा सके।
मौके पर डॉक्टर इंद्रदेव कुमार, डॉ. नीरज भारती, लैब टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार, एएनएम खुशबू कुमारी, जया सिन्हा, रिंकी कुमारी, सोनम कुमारी, पूजा कुमारी, प्रधान लिपिक सत्य प्रकाश, स्वास्थ्य प्रबंधक राहुल कुमार, लिपिक ज्वाला राम समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।