Move to Jagran APP

औरंगाबाद: मंदिर के पुजारी को अपराधियों ने मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार

औरंगाबाद में अपराधियों ने पुजारी को गोली मार दी। पुजारी जमालपुर गांव के निवासी हैं। पुजारी मंदिर के बगल में कुटिया में बैठे थे कि पैदल एक अपराधी पहुंचा और दो गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगते ही पुजारी जमीन पर गिर गए। ग्रामीणों ने उनको हॉस्पिटल पहुंचाया।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Sun, 09 Jan 2022 10:43 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jan 2022 04:04 PM (IST)
औरंगाबाद में पुजारीa को गोली मारने की सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद: फेसर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में रविवार की रात करीब नौ बजे अपराधियों ने दुर्गा मंदिर के पुजारी रामकिशोर शास्त्री को गोली मार दी। बदमाशों ने पुजारी को दो गोली मारी है। पुजारी जमालपुर गांव का ही निवासी हैं। पुजारी मंदिर के बगल में कुटिया में बैठे थे कि पैदल एक अपराधी पहुंचे और दो गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगते ही पुजारी जमीन पर गिर गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे के बाहर है। 

loksabha election banner

ग्रामीणों ने घायल पुजारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा

गोली की आवाज सुनकर गांव के ग्रामीण दौड़ पहुंचे और घायल पुजारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल में इलाज के बाद हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है। पुजारी को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुजारी के सीने में गोली लगी है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रणव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की तहकीकात की। घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली।

गोली किसने मारी? इसकी पहचान नहीं 

घटनास्थल पर जांच के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल को देखा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली किसने मारी है इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुजारी ने भी पहचान नहीं की है। घटना का क्या कारण है यह भी पता नहीं चल सका है। घटना के कारणों के बारे में जानकारी ली जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.