गुस्से में पत्नी ने पति का ऐसा किया हाल कि जानकर सब हो गए हैरान, सासाराम में पनाह तलाश रही बीवी अरेस्ट
पति पत्नी के बीच लड़ाई की अक्सर खबरें आती रहती हैं। लेकिन कैमूर में पत्नी और पति के बीच लड़ाई में ऐसा हो गया जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। गुस्से में पत्नी का ऐसा हाल किया है जिसकी चर्चा जिले में हो रही है।
संवाद सूत्र, शिवसागर(सासाराम)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवलिया गांव में पति मदन यादव की हत्या की आरोपित पत्नी सोनी देवी को मंगलवार को भगवलिया गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी आशीष भारती ने बताया कि सोमवार को मदन यादव व उनकी पत्नी सोनी देवी के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें पत्नी की पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी मदन यादव की मौत हो गई थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसआइटी का गठन कर आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष गिरीश कुमार को आज गुप्त सूचना मिली की सोनी देवी गांव में ही छिपी हुई है। तत्काल टीम वहां पहुंच सोनी देवी को गिरफ्तार कर ली। बताया कि घटना का कारण पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद माना जा रहा है, जिसके कारण दोनों में अक्सर मारपीट भी होती रहती थी।
संवाद सूत्र, करगहर(सासाराम) । स्थानीय थाने की पुलिस ने चार वर्ष से फरार लूटकांड के मुख्य आरोपित व शिवसागर के मोजरी गांव के रहने वाले चार अभियुक्तों को नाटकीय ढंग से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि 2018 में सासाराम चौसा पथ स्थित डुमरा स्टैंड पर गोलीबारी कर सशस्त्र अपराधियों ने सड़क लूट कांड को अंजाम दिया था। चारों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मोजरी गांव जाती थी, लेकिन पुलिस पर हमला कर दिया जाता था। फलस्वरूप पुलिस हमेशा बैरंग लौट जाती थी। पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक नई योजना बनाई। पुलिस ने सादे वर्दी में आरोपित दुलार, बेचू, सिंहासन व शिव वचन के घर उज्ज्वला योजना का गैस सिलेंडर के लिए करगहर बुलाई। आधार कार्ड के साथ पत्नी को भी लाने की बात कही गई। उपरोक्त सभी चार आरोपित अपनी पत्नी के साथ करगहर में ज्योही पहुंचे कि पहले से सादे वर्दी में मौजूद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।