Move to Jagran APP

गया में धान की खरीदारी में तेजी नहीं आई तो नपेंगे दोषी अफसर, डीएम बोले- हर हाल में हासिल करना होगा लक्ष्य

गया में धान खरीददारी को लेकर डीएम ने समीक्षा बैठक की है। इस दौरान उन्होंंने कहा कि किसानों से धान नहीं खरीदने की स्थिति में सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। अभी अब तक कुल 57866 किसानों ने निबंधन कराया गया है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 07:29 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 07:29 AM (IST)
गया में धान की खरीदारी में तेजी नहीं आई तो नपेंगे दोषी अफसर, डीएम बोले- हर हाल में हासिल करना होगा लक्ष्य
धान की खरीदारी को लेकर गया डीएम ने दिए सख्त निर्देश। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, गया। धान खरीददारी को लेकर जिले के डीएम ने प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अध्यक्षों को निर्देश दिया है। गया के जिलाधिकारी डा. त्यागराजन एसएम ने सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी से दो टूक कहा है कि धान की खरीदारी में थोड़ी तत्परता दिखाएं। डीएम ने कहा कि जिले का जो लक्ष्य है उसे हासिल करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसानों से अगर धान नहीं खरीदेंगे, तो सख्त कार्रवाई होगी। इसके लेकर पैक्स अध्यक्षों को भी निर्देश दिया गया कि वे किसानों से धान खरीदने में अधिक से अधिक रुचि दिखाएं। जिलाधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट में धान खरीद की समीक्षा बैठक कर रहे थे।

loksabha election banner

टिकारी व डोभी की अच्छी स्थिति

समीक्षा बैठक में डोभी व टिकारी प्रखंड में धान खरीद की उपलब्धि अच्छी पाई गई। जानकारी के अनुसार किसानों से 15 फरवरी तक धान क्रय किया जाना है। अब तक कुल 57,866 किसानों ने निबंधन कराया गया है। एक लाख 27 हजार 988.09 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। लेकिन अभी भी जिले का लक्ष्य दूर है। जितनी खरीददारी हुई है वे लक्ष्य का लगभग 50 प्रतिशत है। कुल 23,439 किसानों से धान लिया गया है। जिसमें से 21,011 किसानों का भुगतान किया गया है। जो 89.64 प्रतिशत है। धान अधिप्राप्ति के समतुल्य सीएमआर की मात्रा 85,765.49 मीट्रिक टन है।

धान रखने के लिए गोदाम का चयन एक सप्ताह में करें

धान खरीद एवं सीएमआर के लिए गोदाम की आवश्यकता पर विमर्श किया गया। जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम को निर्देश दिया गया कि वह सीएमआर एवं धान रखने के लिए गोदाम का चयन करें। लगभग 55 हजार मीट्रिक टन के लिए गोदाम की आवश्यकता है। जिसमें से 45 हजार मीट्रिक टन के लिए गोदाम दो-तीन दिन के अंदर चयन हो जाएगा। 10 हजार मीट्रिक टन के लिए एक सप्ताह के अंदर गोदाम का चयन करने का निर्देश दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.