स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक में आंदोलन की चेतावनी
गया। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार
गया। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को प्रभावती अस्पताल में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विंदा कुमारी ने की।
बैठक को संबोधित करते नेताओं ने कहा कि जिले में सरकार की नीतियों के खिलाफ कार्य हो रहा है। इस कारण कई कर्मचारी आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की लंबित मांग एवं समस्याओं पर सरकार की कोई नजर नहीं है। सरकार अगर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर नौ सूत्री मांगों का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में महासंघ के अध्यक्ष राकेश सिंह, उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिन्हा, कपिल देव नारायण यादव, मीना कुमारी, सुशिला कुमारी, उषा कुमारी, विमला कुमारी, इंदू कुमारी, सतेंद्र कुमार, निलय कुमारी, रामनिवास शर्मा सहित अन्य शामिल थे।