ध्यानार्थ झारखंड :::: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने किया तर्पण अर्पण
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने किया पिंडदान। साफ-सफाई की व्यवस्था को सराहा, कहा-गया से बढ़कर मोक्षभूमि कहीं नहीं।
पेज-5 फोटो-22
साफ-सफाई की व्यवस्था को सराहा, कहा-गया से बढ़कर मोक्षभूमि कहीं नहीं
जागरण संवाददाता, गया : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने मंगलवार को अपने पितरों के मोक्ष की कामना के साथ पिंडदान के बाद फल्गु में तर्पण अर्पण किया। मंत्री ने देवघाट, विष्णुपद परिसर एवं अक्षयवट में पिंडदान किया। उनके साथ पत्नी, भाई एवं भाभी ने भी इसमें शिरकत की। साथ में भाजपा नेता राहुल चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद रमेश कुमार सिंह सहित कई नेता मौजूद थे। पुरोहित वेदप्रकाश ने कर्मकांड की विधि संपन्न कराई। कर्मकांड के बाद उन्होंने भगवान विष्णु के चरण की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि अपने पूर्वजों के मोक्ष की कामना लेकर पितृपक्ष में गयाजी में कर्मकांड कर रहे हैं। उन्होंने व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि इतने बड़े मेला में जिला प्रशासन और नगर निगम ने काफी बेहतर व्यवस्था की है। मेला में सबसे अच्छी व्यवस्था सफाई की है। यह सराहनीय है।