Move to Jagran APP

गया के किसानों की मेहनत रंग लाई, गेहूं की बोआई लक्ष्य से अधिक, पैदावार अच्छी होने की उम्मीद

गया में इस बार गेहूं की पैदावार अच्छी हो सकती है। 97442 हेक्टेयर भूमि पर बोआई की गई है। जो लक्ष्य से 572 हेक्टेयर भूमि पर बोआई अधिक हुई है। जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा महतो ने कहा कि जिले में लक्ष्य से अधिक गेहूं की बोआई हुई है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 09:43 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 09:43 AM (IST)
गया के किसानों की मेहनत रंग लाई, गेहूं की बोआई लक्ष्य से अधिक, पैदावार अच्छी होने की उम्मीद
गया में इस बार अच्छी हो सकती है गेहूं की पैदावार। सांकेतिक तस्वीर

 जागरण संवाददाता, गया । गया में इस साल गेहूं की अच्छी बोआई की खबर है। जिले में किसानों को खाद नहीं मिलने की परेशानी के बीच यह कयास लगाए जा रहे थे कि फसल की पैदावर में कमी देखने को मिल सकते है। लेकिन किसानों और सरकार के सहयोग से इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार होने की  बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार गेहूं की बोआई जिले में लक्ष्य से अधिक हुई है। इस कारण गेहूं की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। गेहूं की बोआई को लेकर कृषि विभाग ने जिले में 96870 हेक्टेयर भूमि पर बोआई का लक्ष्य रखा था।

loksabha election banner

लेकिन 97442 हेक्टेयर भूमि पर बोआई की गई है। जो लक्ष्य से 572 हेक्टेयर भूमि पर बोआई अधिक हुई है। जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा महतो ने कहा कि जिले में लक्ष्य से अधिक गेहूं की बोआई हुई है। लक्ष्य से सबसे अधिक गेहूं की बोआई अतरी प्रखंड में हुआ है। जहां 106 हेक्टेयर भूमि पर अधिक बोआई किया गया है। इसके साथ परैया प्रखंड में लक्ष्य से 103.3 प्रतिशत अधिक गेहूं की बोआई की गई है। गेहूं की अच्छी बोआई होने से उपज भी अच्छा होने की उम्मीद है।

प्रखंड में गेहूं की हुई बोआई

प्रखंड का नाम - लक्ष्य - बोआई

चंदौती - 5744 - 5805

मानपुर - 4766 - 4766

वजीरगंज - 7595 - 7660

खिजरसराय - 3914 - 3914

फतेहपुर - 4861 - 4948

टनकुप्पा - 2589 - 2593

अतरी - 2001 - 2107

मोहड़ा - 2870 - 2870

बथानी - 1905 - 1905

बेलागंज - 4748 - 4757

टिकारी - 5763 - 5785

कोंच - 7224 - 7224

गुरारु - 4145 - 4145

परैया - 3105 - 3206

गुरुआ - 3810 - 3842

बोधगया - 6003 - 6003

मोहनपुर - 4375 - 4381

बाराचट्टी - 3870 - 3873

डोभी - 3585 - 3585

शेरघाटी - 2496 - 2509

आमस - 2183 - 2183

बांकेबाजार - 2619 - 2619

इमामगंज - 4068 - 4131

डुमरिया - 2671 - 2671 (आंकड़ा हेक्टेयर में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.