पहल: स्पीड गन के जरिए भभुआ में मापी जाएगी रफ्तार, तेज गति में वाहन चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा
अब तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। जिले में स्पीड गन के जरिए वाहनों की रफ्तार मापी जाएगी। इसको लेकर परिवहन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। तेज गति से वाहन चलाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
जागरण संवाददाता, भभुआ। अब तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। जिले में स्पीड गन के जरिए वाहनों की रफ्तार मापी जाएगी। इसको लेकर परिवहन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। तेज गति से वाहन चलाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। इस संबंध में डीटीओ रामबाबू ने बताया कि विभाग तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले वाहनों की जांच के लिए पहल शुरू कर दी गई है। इसके लिए शीघ्र ही स्पीड गन की व्यवस्था की जा रही है। ज्यादा कामर्शियल वाहनों पर नजर रखी जाएगी।
गौरतलब हो कि अब परिवहन विभाग की सख्ती के चलते मनमाने ढंग से तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले शौकीन वाहन चालकों पर परिवहन विभाग की लगाम लगेगी। परिवहन विभाग स्पीड गन के जरिए रफ्तार की मापी कर जुर्माने के साथ कार्रवाई करेगा। सड़क पर रफ्तार के शौकीन लोगों पर बेलगाम वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी। तेज रफ्तार में वाहन चलाने के कारण वाहन चालकों को असमय दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गंवानी पड़ रही है। तेज रफ्तार के चलते आए दिन कहीं न कहीं कोई दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहा है।
जिले में जीटी रोड सहित अन्य मार्गों पर तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों को देखा जा सकता है। आज की युवा पीढ़ी बाइक सहित अन्य बड़े वाहनों को निर्धारित गति से कहीं अधिक तेज सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं। तेज रफ्तार से वाहन चलाने से चालक की ङ्क्षजदगी खतरे में बनी रहती है। अन्य लोगों की जान भी ऐसे चालकों की लापरवाही से सड़कों पर जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार इसकी सुविधा कई सुरक्षा एजेंसियों को उपलब्ध करा दी है। ताकि ऐसे वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखी जा सके।