Move to Jagran APP

Gaya Weather: बिहार में सबसे ठंडा रहा गया, 10 डिग्री से भी नीचे लुढ़का पारा, सेहत का रखें ध्‍यान

जिले का मौसम ठंड लिए हुए है। दिनोंदिन न्यूनतम तापमान अपने निचले स्तर पर पहुंच रहा है। बीते 24 घंटे में जिले का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री से. दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इस बीच पछुआ हवा भी परेशान करने लगी है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 07:49 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 07:49 AM (IST)
Gaya Weather: बिहार में सबसे ठंडा रहा गया, 10 डिग्री से भी नीचे लुढ़का पारा, सेहत का रखें ध्‍यान
राज्‍य में गया का तापमान रहा सबसे कम। सांकेतिक तस्‍वीर

गया, जागरण संवाददाता। जिले का मौसम सर्द होता जा रहा है। दिनोंदिन न्यूनतम तापमान अपने निचले स्तर पर पहुंच रहा है। बीते 24 घंटे में जिले का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इस बीच पछुआ हवा भी परेशान करने लगी है। गुरुवार की सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी महसूस होती है। तो शाम ढलते ही ठंड महसूस होने लगती है। देर रात पारा सबसे न्यूनतम स्तर पर जा रहा है। मौसम के पूर्वानुमान में पछुआ हवा चलने के कारण दक्षिण बिहार के सर्वाधिक मौसम बदलाव वाले गया जिले में अभी हल्की पछुआ हवा बह रही है। अल सुबह कुहासा व धुंध भी देखी जा रही है। मौसम विज्ञानी डा. जाकिर हुसैन ने कहा कि ठंड का असर धीरे-धीरे देखने को मिलेगा। अभी न्यूनतम तापमान 10 और 11 डिग्री के आसपास रहेगा। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर रहेगा।

loksabha election banner

ठंड से बचने की सलाह

मौसम के इन बदलते हुए परिस्थितियों के बीच चिकित्सक लोगों को ठंड से बचने की सलाह दे रहे रहे हैं। ठंड के शुरुआती दिनों में अनेक लोग बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों व गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए ठंड प्रभावकारी मारा गया है। लिहाजा, लोग अपने घर के सदस्यों की सेहत को लेकर सतर्क रहें।

शहर             अधिकतम  व            न्यूनतम(अधिकतम व न्यूनतम डिग्री सेल्सियस में)

  • पटना                27.0                     10.8
  • भागलपुर          23.0                     16.0
  • गया                27.6                        9.8
  • मुजफ्फरपुर   25.6                        15.9
  • नालंदा          28.0                       11.0
  • पूर्णिया         22.4                         15.8

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.