Move to Jagran APP

Gaya Panchayat Chunav Results: गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास व कैमूर का यहां जानिए रिजल्‍ट

Gaya Panchayat Chunav Results पांचवें चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गया नवादा औरंगाबाद रोहतास और कैमूर जिले में मतगणना केंद्रों पर सुबह से भीड़भाड़ है। परिणाम आने शुरू हो गए हैं।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 06:27 AM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 08:01 PM (IST)
Gaya Panchayat Chunav Results: गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास व कैमूर का यहां जानिए रिजल्‍ट
रोहतास में मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए लगी कतार। जागरण

गया, जागरण टीम। Gaya Panchayat Chunav Results: पांचवें चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना हो रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में मतगणना केंद्रों पर सुबह से प्रत्‍याशियों और समर्थकों की भीड़ है। बीते चार चरणों में हुए चुनाव के परिणाम ने निवर्तमान जनप्रतिनिधियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। औरंगाबाद, नवादा, रोहतास और कैमूर जिले से परिणाम आए हैं। बड़ी संख्‍या में महिलाएं भी जीत रही हैं। निवर्तमान जनप्रतिनिधियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। 

loksabha election banner

औरंगाबाद : लगातार तीसरी बार अमृता कुमारी बनीं मुखिया

दाउदनगर प्रखंड की मतगणना किशोरी सिन्हा महिला कालेज में हो रही है। कुल 15 पंचायतों के मतों की गिनती हो रही है। मतगणना कार्य में कुल 288 कर्मियों को लगाया गया है। शमशेरनगर से मुखिया पद पर अमृता कुमारी लगातार तीसरी बार मुखिया निर्वाचित हुई हैं। उन्‍होंने मीना देवी को पराजित किया। अमृता कुमारी को 1951 जबकि उपविजेता मीना देवी को 1329 मत मिले। अरई पंचायत से संजू देवी मुखिया पद का चुनाव जीत गई हैं। उन्‍होंने नीरमा कुमारी को हराया। वहीं चौरी पंचायत से 1767 मत लाकर निश कुमारी मु‍खिया निर्वा‍िचित घो‍षित किए गए हैं। उन्‍होंने अनिल कुमार को 403 मतों हराया। अनिल कुमार को 1364 मत मिले। औरंगाबाद के दाउदनगर प्रादेश‍िक निर्वाचन क्षेत्र संख्‍या एक से शोभा कुमारी ने चंचला देवी को पराजित कर दिया है। जिला परिषद क्षेत्र संख्‍या एक से अमरेंद्र कुमार विजयी हुए हैं। उन्‍होंने 1495 मतों से रामकृष्‍ण कुमार को पराजित किया है। अमरेंद्र कुमार को 12056 और रामकृष्‍ण कुमार को 10561 मत प्राप्‍त हुए। गोरडीहा से कौशल्‍या देवी मु‍खिया पद पर निर्वा‍चित हुई हैं। उन्‍हें 2075 मत मिले। वहीं दूसरे स्‍थान पर 1335 मत लाकर नीतू देवी रहीं। बता दें कि इसी पंचायत के निवासी इं‍डियन क्रि‍केटर इशान किशन हैंैं।

रोहतास: बिक्रमगंज और अकोढ़ीगोला का परिणाम 

रोहतास के बिक्रमगंज और अकोढ़ी गोला में छह पदों के 735 सीटों पर चुनाव लड़ रहे कुल 2414 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। शुरुआती नतीजे इस प्रकार हैं। अकोढ़ीगोला के तेतराध से मुखिया पद पर धर्मेंद्र चौधरी विजयी हुए हैं। उन्‍हें 1935 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार को 1287 मत हासिल हुए। बलिगांंव में 1042 मत लाकर पूनम देवी मुखिया चुनी गई हैं।  उन्‍होंने प्रिया सिंह (872 मत) को पराजित किया। बिसैनिकलां में प्रेमा देवी मुखिया निर्वाचित हुई हैं। उन्‍हें 1609 मत मिले। वहीं अशोक कुमार सिंह 1300 मत लाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे। बघाखोह से रामप्रवेश सिंह-1242 मत लाकर मुखिया चुने गए हैं। हरेराम सिंह को 1142 मत मिले।बिक्रमगंज प्रखंड की कुसुमहरा पंचायत में मुखिया पद से रेखा सिंह विजयी हुई हैं। उन्‍हें 1701 मत मिले। 1406 मत लाकर अनुपम दुबे दूसरे स्‍थान पर हैं। नोनहर में आभा कुमारी (1791) मुखिया चुनी गई हैं। निकतम प्रतिद्वंद्वी  कुमारी शोभा सिंह (1362 मत) रहीं।  

मोहनिया में आने लगा परिणाम 

कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में मतगणना हो रही है। जिला परिषद सदस्य के 47, मुखिया के 195, बीडीसी के 150, सरपंच के 133, ग्राम पंचायत सदस्य के 957 व पंच के 419 प्रत्याशि‍यों के भाग्‍य का फैसला आज होना है। मोहनियां प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव की मतगणना का पहला परिणाम आया। बम्हौर खास पंचायत में मुखिया पद के चुनाव में राम अवधेश सिंह ने निवर्तमान मुखिया बुल्लू राम को परा‍जित कर दिया। सोनी देवी पंचायत समिति सदस्‍य चुनी गई हैं। मोहनियां भाग एक जिला परिषद से बृजेश सिंह उर्फ गोल्डेन सिंह दोबारा निर्वाचित हुए हैं। 

नए चेहरे आ रहे पंचायत की सरकार में 

नवादा के पकरीबरावां प्रखंड की मतगणना केएलएस कालेज नवादा में हो रही है। कोनन्दपुर पंचायत का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस पंचायत में रंजीत कुमार सिन्हा 1333 मत लाकर विजयी हुए हैं। निकटतम उम्मीदवार राजेश कुमार को 1121 वोट मिले। पोकसी और धेवधा पंचायत में नए मुखिया मिले हैं तो डुमरावां में निवर्तमान मुखिया अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। पोकसी में विनीता कुमारी और धेवधा में संदीप राजवंशी ने जीत दर्ज की है। वहीं डुमरावां में रिंकू देवी जीती हैं। इधर, जिला परिषद सदस्य पद पर पकरीबरावां पश्चिमी सीट से पूनम कुमारी ने जीत दर्ज की है।

वजीरगंज फतेहपुर की मतों की गिनती गया कालेज में 

गया में वजीरगंज और फतेहपुर में पांचवें चरण में चुनाव कराया गया था। मतों की ग‍िनती गया कालेज में हो रही है। वाणिज्‍य भवन व सीबी रमण भवन में फतेहपुर प्रखंडों की पंचायतों की मतगणना हो रही है। वहीं वजीरगंज प्रखंड की मतों की गिनती मानव‍िकी भवन में हो रही है। फतेहपुर प्रखंड की पंचायतों के मतों की गिनती के लिए छह हॉल बनाए गए हैं। कुल 16 टेबुलों पर मतों की गिनती हो रही है। वहीं वजीरगंज प्रखंड की मतों की गिनती छह हॉल में 15 टेबुलों पर होगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.