Move to Jagran APP

Gaya Mukhiya Chunav Result: मुखिया चुनाव में लगातार आते रहे परिणाम, जानिए गया, रोहतास, कैमूर, नवादा व औरंगाबाद में कहां कौन जीता, किसकी हुई हार

Gaya Mukhiya Chunav Result बिहार में बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग बुधवार को हुई थी। इसमें सर्वाधिक मतदान गया में हुआ था। गया में शुक्रवार को मुखिया सहित पंचायती राज के छह विभिन्‍न पदों के लिए मतगणना का पहला दिन था। मतगणना शनिवार को भी जारी रहेगी।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 01 Oct 2021 06:59 AM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 10:16 PM (IST)
Gaya Mukhiya Chunav Result: मुखिया चुनाव में लगातार आते रहे परिणाम, जानिए गया, रोहतास, कैमूर, नवादा व औरंगाबाद में कहां कौन जीता, किसकी हुई हार
मुखिया चुनाव की मतगणना आज; जानिए गया, रोहतास, कैमूर, नवादा व औरंगाबाद के अपडेट्स

पटना, जागरण टीम। Gaya Mukhiya Chunav Result News बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election) के दूसरे चरण की मतगणना (Counting) का शुक्रवार को पहला दिन रहा। राज्‍य के 34 जिलों के 48 प्रखंडों में बीते बुधवार को हुए मतदान (Voting) में गया प्रक्षेत्र (Gaya Zone) की बात करें तो वहां गया, रोहतास,कैमूर, नवादा व औरंगाबाद के सात प्रखंडों में हुए मतदान की मतगणना का उत्‍साह चरम पर दिख रहा है। मतगणना शनिवार को भी जारी रहेगी।

loksabha election banner

रोहतास नौहट्टा पंचायत चुनाव का परिणाम 

प्रखंड नौहट्टा : कुल पंचायत - 11, परिणाम घोषित - 11

पंचायत   निर्वाचित मुखिया  उम्र    योग्यता

शाहपुर  नागेंद्र पासवान    38     मैट्रिक

दारानगर कौशल्या देवी 55 साक्षर

भदारा साबिर अंसारी 41 स्नातक

उल्ही बनाही तेतरी देवी 39 साक्षर - दूसरी बार निर्वाचित

तिलोखर सविता देवी 34 मैट्रिक

जयंतीपुर उमा चंद्रवंशी 40 मैट्रिक

यदुनाथपुर  भोला कुमार चेरो  45  साक्षर

पिपरडीह    योगेंद्र उरांव   35  साक्षर

नौहट्टा        सुनीता देवी    40 इंटर

तिलोखर   सबिता देवी    35   नन मैट्रिक

तिउरा    नसरीन जहां  

जिला परिषद सदस्य : सुदामा राम। 40 मैट्रिक

रोहतास प्रखंड : कुल पंचायत - 08 घोषित परिणाम 08

बंजारी अली हसन 38 स्नातक

तुंबा बिरेंद्र सिंह 42 स्नातक

रोहतासगढ़ नागेंद्र यादव 38 इंटर

समहुता रंजीत पासवान 32 मैट्रिक

तेलकप  अनिता टोपो    35  साक्षर

रसुलपुर  अनुराधा देवी  42  नन मैट्रिक

नवाडीह   सीमा मिश्रा    40   मैट्रिक

बकनौकरा  संजू देवी      38 मैट्रिक 

जिला परिषद : कंचन कुमारी 34  वर्ष साक्षर

नवादा में जिला परिषद का चुनाव जीते ये नीतीश कुमार, 15 में 12 पंचायतों के परिणाम घोषित

कौआकोल प्रखंड के 15 में 12 पंचायतों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आठ पंचायतों में नए मुखिया मिले हैं। वहीं चार प्रत्याशी अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हुए हैं। नवादा के कौआकोल प्रखंड के जिला परिषद की कौआकोल पश्चिमी सीट से विजयी प्रत्‍याशी का नाम जानकर आप चौंक जाएंगे, हालांकि ये नीतीश कुमार कोई और हैं। यहां कांटे की टक्कर में नीतीश कुमार ने निवर्तमान जिला परिषद सदस्य नारायण स्वामी मोहन को 10 मतों से हरा दिया है। यहां निवर्तमान जिला परिषद सदस्य नारायण स्वामी मोहन ने पुनर्मतगणना की मांग की है।

पहाड़पुर, लालपुर व महुडर पंचायत की वोटों की गिनती जारी है। इस प्रकार प्रखंड के वोटरों ने विकास की उम्मीद सजा कर अधिकांशत: नए चेहरों पर अपनी बाजी लगाई है। पाली, सरौनी, पांडेय गंगौट, नावाडीह, केवाली, मंझिला, सेखोदेवरा व कौआकोल पंचायत में पहली बार जीतकर प्रत्याशी आए हैं। जबकि दरावां, छबैल, खड़सारी और देवनगढ़ के निवर्तमान मुखिया अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो गए। वहीं जिला परिषद की कौआकोल पश्चिमी सीट पर नीतीश कुमार पहली बार जीते हैं। जबकि दूसरी सीट कौआकोल पूर्वी पर अजीत यादव ने लगातार दूसरी बार कब्जा जमाया है।

लगातार आते जा रहे रिजल्ट, डालते हैं नजर

औरंगाबाद जिल के नवीनगर प्रखंड के राजपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए नीतू देवी विजयी हुईं हैं। नीतू देवी ने सरस्वती देवी को पराजित किया है। नीतू देवी को 1249 वोट मिले हैं जबकि सरस्वती देवी को 1187 मत मिले।

औरंगाबाद के नवीनगर में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या - 06 में पंचायत समिति के सदस्य के पद पर राम कुमार सिंह जीते। जबकि, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या - 07 में इस पद पर विमलेश कुमार ने जीत दर्ज की।

नवादा के जिला परिषद के लिए कौआकोल पश्चिमी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो रहा है। वहां चौथे राउंड में 648 वोटों से नीतीश कुमार आगे हैं। नवादा के हीं कौआकोल प्रखंड की दरावां पंचायत से हीरालाल शर्मा मुखिया का चुनाव जीत गए हैं। औरंगाबाद में पंचायत समिति के सदस्य पद पर चित्रा कुमारी ने जीत दर्ज की है। औरंगाबाद की सोनौरा पंचायत से रंजीत राम, नवीनगर  प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या- 01 से पंचायत समिति सदस्य पद पर पुनीता देवी को जीत मिली है। औरंगाबाद के नवानजर की महुआंव पंचायत से ब्रजमोहन सिंह जीते हैं। जहानाबाद जिले के घोषी प्रखंड की भारतीय पंचायत में हेमंत शरन ऊर्फ कुंदन सिंह मुखिया का चुनाव जीते हैं। वहां जिला परिषद भाग एक से अजय कुमार टुन्नू विजयी रहे हैं।

दूसरे चरण में 3,402 पर निर्विरोध निर्वाचन

पूरे राज्‍य की बात करें तो दूसरे चरण की 21,131 सीटों में से 3,402 पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इनमें 126 ग्राम पंचायत सदस्य, 3,271 प्रत्याशी ग्राम कचहरी पंच, तीन ग्राम कचहरी सरपंच, एक पंचायत समिति सदस्य तथा एक जिला परिषद सदस्य शामिल हैं। 319 सीटों पर किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। कुल मिलाकर दूसरे चरण के चुनाव में बिहार में 34,177 पुरुष और 37,290 महिला प्रत्याशी सहित कुल 71,467 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

गया के दो प्रखंडों में मतगणना

गया के टिकारी व गुरारू प्रखंडों की 34 पंचायतों में हुई वोटिंग की मतगणना आठ बजे आरंभ हुई। 

दोनों प्रखंडों की मतगणना अलग-अलग समय पर हुई। मतगणना केंद्र पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पांच स्‍थानों पर बैरिकेडिंग भी की गई है।

यह भी पढ़ें: HIGHLIGHTS Bihar Mukhiya Result 2021: मुजफ्फरपुर में हंगामा के बाद लाठीचार्ज, जमुई में मनरेगा मजदूर बनीं मुखिया

दूसरे चरण की मतगणना : संबंधित जिले व प्रखंड

रोहतास (रोहतास, नौहट्टा)

कैमूर (दुर्गावती)

गया (टेकारी, गुरारू)

नवादा (कौआकोल)

औरंगाबाद (नबीनगर)

पटना  (पालीगंज)

बक्सर (राजपुर)

नालंदा (थरथरी, गिरियक)

भोजपुर (पीरो)

जहानाबाद (घोसी)

अरवल (अरवल)

सारण (मांझी)

सीवान (सीवान सदर)

गोपालगंज (विजयीपुर)

वैशाली  (हाजीपुर)

मुजफ्फरपुर (मड़वन, सरैया)

पूर्वी चंपारण (मधुबन, फेनहारा, तेतरिया)

पश्चिमी चंपारण (चनपटिया)

सीतामढी (चोरौत, नानपुर)

दरभंगा (बेनीपुर, अलीनगर)

मधुबनी (पंडौल, रहिका)

समस्तीपुर (ताजपुर, पूसा, समस्तीपुर)

सुपौल (प्रतापगंज)

सहरसा (कहरा)

मधेपुरा (मधेपुरा)

पूर्णियां (बनमनखी)

कटिहार (कुरसेला, कटिहार, हसनगंज, डंडखोरा)

अररिया (भरगामा)

बेगूसराय (भगवानपुर)

खगड़िया (जिला प्रा.नि.क्षे. -17 व 18)

मुंगेर (टेटियाबम्बर)

जमुई (ई. अलीगंज)

भागलपुर (जगदीशपुर)

बांका (बांका)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.