Move to Jagran APP

गया पंचायत चुनाव 2021: डोभी में सातवें चरण में होगी वोटिंग, प्रशासन की तरफ से की जा रही तैयारी

गया पंचायत चुनाव 2021 गया में पंचायत चुनाव के पांचवें चरण के नतीजे सामने आ गए हैं। जिले के डोभी प्रखंड में सातवें चरण में वोटिंग होगी। डोभी में 656 पुरुष और 730 महिला उम्मीदवार इस बार चुनावी मैदान में हैं।

By Rahul KumarEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 11:30 AM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 11:30 AM (IST)
गया पंचायत चुनाव 2021: डोभी में सातवें चरण में होगी वोटिंग, प्रशासन की तरफ से की जा रही तैयारी
गया के डोभी में सातवें चरण में होगी वोटिंग। सांकेतिक तस्वीर

डोभी(गया), संवाद सूत्र । गया पंचायत चुनाव 2021 गया के डोभी प्रखंड में सातवें चरण में मतदान होगा। इसके लिए नामांकन की तिथि समाप्त हो गई। प्रखंड में 12 पंचायत में चुनाव होना है। विगत दिनों राज्य सरकार द्वारा एक पंचायत डोभी को नगर पंचायत में शामिल किया गया है, इसलिए यहां चुनाव नहीं होगा। 12 पंचायतों में मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, पंच और वार्ड सदस्य का चुनाव के लिए अपना नामांकन 20 से 25 अक्टूबर तक अपना प्रपत्र दाखिल किया है। 

loksabha election banner

इसके बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि पूरा नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से किया गया सभी अभ्यर्थी को ऑनलाइन भी कर दिया गया है। सभी पद के लिए बनाए गए एआरओ के द्वारा आज से स्क्रूटनी का कार्य किया जा रहा है।

पंचायत समिति सदस्य के तौर पर सबसे ज्यादा अभ्यर्थी बारी पंचायत में 17 लोग हैं। वहीं सबसे कम अभ्यर्थी खरांटी में मात्र तीन हैं। पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए कुल 108 लोग चुनावी मैदान में हैं। सरपंच पद के लिए 73 लोग चुनावी मैदान में हैं, जिसमें सबसे कम घोड़ाघाट और कुरमावां में 3-3 लोग हैं। वहीं, सबसे ज्यादा बजौरा और नदरपुर में 11-11  लोग शामिल है। प्रखंड के 12 पंचायत में पंच पद के लिए कुल 314 लोग  और वार्ड सदस्य के लिए 770 लोग चुनावी मैदान में है। डोभी में 656 पुरुष और 730 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। 

नामांकन का आंकड़ा (मुखिया)

  • पंचायत - महिला- पुरुष - कुल
  • नावाडीह- 13 -     0 -     13
  • वारी -      1    -      8  -     09
  • बजौरा -   0  -       17 -     17
  • अंगरा -   2  -         7    -   09
  • कुशाबिजा - 0 -     6 -      06
  • पंचरतन -  5 -       0  -     05
  • पट्टी   -    2   -       2  -     04
  • कुरमावां - 2 -       6  -      08
  • नीमा   -  14 -       0  -     14
  • खरांटी - 16  -      0 -      16
  • घोड़ाघाट - 13 -   0 -       13
  • नदरपुर - 2   -    5  -       07

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.