Move to Jagran APP

Gaya News: BPSC प्रशिक्षण ले रहे 25 अधिकारियों ने कर दिया कमाल, कंचनजंघा चोटी पर फहराया तिरंगा; ऐसे रचा इतिहास

Gaya News Today बिहार में 67 वीं BPSC में सफल छात्रों का गया स्थित विपार्ड में प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमे 25 प्रशिक्षणार्थियों ने मात्र 8 दिन में देश के सबसे ऊंची पहाड़ की चोटी कंचनजंघा पर पहुंचकर देश की शान तिरंगा को फहराने का काम किया। यह ऐतिहासिक काम पी टी आई एक्स आर्मी मैन छोटे लाल के नेतृत्व में टीम गया से रवाना हुई थी।

By niraj kumar mishra Edited By: Sanjeev Kumar Published: Fri, 26 Apr 2024 04:17 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 04:17 PM (IST)
BPSC प्रशिक्षण ले रहे 25 अधिकारियों ने कर दिया कमाल (जागरण)

संवाद सूत्र,डोभी (गया)। Gaya News:  67 वीं बीपीएससी में सफल छात्रों का गया स्थित विपार्ड में प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमे 25 प्रशिक्षणार्थियों ने मात्र 8 दिन में देश के सबसे ऊंचे पहाड़ की चोटी कंचनजंघा पर पहुंचकर देश की शान तिरंगा को फहराने का कार्य किया।

loksabha election banner

उक्त कार्य पी टी आई एक्स आर्मी मैन छोटे लाल के नेतृत्व में टीम गया से रवाना हुई थी। इस टीम में शामिल प्रशांत, अल्पिका और राजन ने बताया की इसके लिए पहले से तैयारी करवाई जा रही थी। प्रतिदिन 15 किलोमीटर की दौड़, कई तरह के व्यायाम और ब्रह्मयोनी पहाड़ पर 10 किलोग्राम का पिट्ठू लेकर चढ़ाना होता था। कंचनजंघा की यात्रा 10 अप्रैल से शुरू हुई।

टीम के अभी सदस्य 15100 फीट की दूरी आठ में दिनों में पूरा किया। सुबह से 12 बजे से रात में 12 बजे तक पर्वत पर चढ़ने का कार्य किया जाता था। माइनस 13 डिग्री सेंटीग्रेट में सभी सदस्य हौसले को बुलंद करते हुए अपना लक्ष्य को पूरा किया और कंचनजंघा पर तिरंगा फहराया।

अपने लक्ष्य को पूरा करके पूरी टीम काफी खुश दिख रही है। इस टीम में अभिसर कुमार, आलोक कुमार, अनिल कुमार, अल्पिका सिंह, अजय कुमार सिंह, अनुराधा किरण, जय गोपाल नाथ सरकार, जय कृष्णा यादव, कैलाश कुमार, कामना कुमारी, मुकेश कुमार राज, पंकज कुमार, प्रेम शंकर, प्रिया भारती, पप्पू कुमार प्रशांत कुमार, राजन कुमार, सुमन कुमारी, शालू कुमारी, साक्षी मिश्रा, सतेंद्र कुमार माझी, शशि कुमार, विकास कुमार और विवेक आर्या शामिल थे।

ये भी पढ़ें

Manish Kashyap: एक गलती की वजह से कटा मनीष कश्यप का टिकट, लोगों को बताई अंदर की बात; इस पार्टी का लिया नाम

Manish Kashyap: 'बहुत दिनों बाद मां के चेहरे पर खुशी...', अटकलों के बीच मनीष कश्यप ने दिया बड़ा संकेत; सियासत तेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.