बिहार में सर्वाधिक ठंडा स्थल बना गया, खतरनाक स्तर तक पहुंचा एक्यूआइ, ...जानिए मौसम पूर्वानुमान
Gaya Bihar Weather ALERT बिहार का गया जिला राज्य में सर्वाधिक ठंडा स्थल है। अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। राज्य के कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है। गया में वायु गुणवत्ता सूचकांक भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।
पटना, आनलाइन डेस्क। Gaya, Bihar Weather Alert: बिहार में बढ़ती सर्दी (Cold Weather) के साथ जनजीवन अस्त-व्यस्त होता दिख रहा है। गया व पटना सहित कई जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है। बीते दिन 5.7 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ गया राज्य का सर्वाधिक ठंडा जिला (Gaya Coldest District) रहा। कैमूर में भी ठंड बढ़ती जा रही है। इस बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में 27 दिसंबर से बारिश की संभावना (Bihar Rain Alert) जताई गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से दो-तीन दिनों तक बारिश हो सकती है। ठंड के दौरान गया की वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) खतरनाक स्तर पक पहुंच गया है। रविवार की सुबह में गया का एक्यूआइ (Air Quality Index) 332 दर्ज किया गया।
साेमवार से तापमान में और गिरावट के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गया में आज सुबह सात बजे तापमान 10 डिग्री था। वातावरण में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले तीन से चार दिन में मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार हैं। साेमवार से तापमान में और गिरावट आ सकती है। इस दौरान बिहार के कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है।
खतरनाक स्तर पर वायु गुणवत्ता सूचकांक
बीते गुरुवार से गया की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर को छूरही है। रविवार की सुबह में एक्यूआइ 332 दर्ज किया गया। डाक्टरों के अनुसार इसके गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव हो सकते हैं, इसलिए बाहरी गतिविधियों से बचना चाहिए।
जगह-जगह उठाए गए एहतियाती कदम
ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। विभिन्न जिलों में ठंड को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। ठंड के कारण राज्य के कई जिलों में स्कूल टाइमिंग में बदलाव किए गए हैं। जहां भी अधिक ठंड पड़ रही है, वहां सुबह नौ बजे से पहले और अपराह्न साढ़े तीन बजे के बाद स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। कई जिलों में प्रशासन व निजी स्तरों पर अलाव की भी व्यवस्था की गई है।