करंट से महिला की मौत
संवाद सूत्र वजीरगंज धरमपुर गाव में शनिवार को करंट लगने से राजेश यादव की 35 वर्षीय पत्नी की मौत हो गयी
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 05:59 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 05:59 PM (IST)
संवाद सूत्र, वजीरगंज :
धरमपुर गाव में शनिवार को करंट लगने से राजेश यादव की 35 वर्षीय पत्नी रेखा देवी की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि वह खेत में काम करने गई थी। वहां पर गिरे हुए विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई। आस-पास किसी के नहीं रहने के कारण पड़ी रह गयी। कुछ देर बाद वहां पहुंचने के बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें