Move to Jagran APP

राम मंदिर निर्माण के लिए कुटुंबा में चल रहा निधि संग्रह अभियान, लोग बढ़-चढ़कर दिखा रहे भागीदारी

अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए कुटुंबा प्रखंड में निधि संग्रह अभियान चला कर धन संग्रह किया जा रहा है। लोगों ने इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। राम मंदिर निर्माण के लिए नागरिकों ने यथासंभव सहयोग किया।

By Prashant KumarEdited By: Published: Thu, 04 Feb 2021 07:44 AM (IST)Updated: Thu, 04 Feb 2021 07:44 AM (IST)
राम मंदिर निर्माण के लिए कुटुंबा में चल रहा निधि संग्रह अभियान, लोग बढ़-चढ़कर दिखा रहे भागीदारी
राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह करते कार्यकर्ता। जागरण।

संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद)। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए कुटुंबा प्रखंड में निधि संग्रह अभियान चला कर धन संग्रह किया जा रहा है। बुधवार को कुटुंबा मंडल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में कुटुंबा तथा विश्व हिन्दु परिषद के कार्यकर्ताओं ने निधि संग्रह अभियान में शरीक हुए। लोगों ने इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। राम मंदिर निर्माण के लिए नागरिकों ने यथासंभव सहयोग किया।

loksabha election banner

रामभक्तों ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना देश के लिए गौरव की बात है। मंदिर निर्माण को लेकर लम्बे समय से अड़चने थी। सुप्रीम कोर्ट से फैसला दिए जाने के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। भारत व विदेश के राम भक्त इसमें यथेष्ट सहयोग कर रहे हैं। राम भक्तों ने बताया कि निधि संग्रह अभियान का मुख्य उद्देश्य भव्य और आकर्षक राम मंदिर निर्माण कराया जा सके। अभियान में शामिल लोगों ने बताया कि आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों के सहयोग से पिछले कई दिनों से इलाके में निधि संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है।

श्रीराम मंदिर धन संग्रह अभियान के तहत जो भी लोग सहयोग राशि दे रहे हैं, उन्हें रसीद दी जा रही है। 10 रुपये, 100 रुपए और 1000 रुपए की पर्चियां दान देने वाले लोगों को रसीद दी जा रही है। इन पर्चियों पर अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर की तस्वीर के साथ ही श्री राम की छवि है। दो हजार से अधिक का योगदान करने वाले लोगों को एक अलग तरह की रसीद दी जाएगी। जिससे वो आयकर छूट का फायदा उठा सकते हैं। इस मौके पर संतोष सिंह, दशरथ प्रसाद, रंजन सोनी, सोनू मालाकार, जीतू तिवारी, दीपक कश्यप, जयप्रकाश दुबे, सुनील चौधरी, उदय कश्यप समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.