अनियंत्रित ऑटो के पटलने से चार जख्मी
गया। बोधगया-इटवां मार्ग पर बकरौर मोड़ के पास शुक्रवार क ो एक अनियंत्रित ऑटो के पलटने
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 01:46 AM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 01:46 AM (IST)
गया। बोधगया-इटवां मार्ग पर बकरौर मोड़ के पास शुक्रवार क ो एक अनियंत्रित ऑटो के पलटने से उसमें सवार चार लोग जख्मी हो गए। ऑटो बसाढ़ी की ओर से बोधगया आ रही थी। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सभी घायलों को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इलाज के लिए छांछ गांव के मो. अयुब, सिद्धेश्वर यादव, अरविन्द मांझी व फैज मियां को लाया गया था। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर कर दिया गया। घटना के बाद ऑटो छोड़कर चालक फरार होने में सफल रहा। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर थाना ले गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें