Move to Jagran APP

पत्‍नी की अंत्‍येष्टि के बाद गया सेंट्रल जेल लौटे पूर्व राजद विधायक राजेंद्र यादव, मांगी 15 दिनों की पेरोल

अपनी पत्‍नी पूर्व राजद विधायक कुंती देवी की अंत्‍येष्टि में शामिल होने के लिए 24 घंटे के पेरोल पर निकले पूर्व राजद विधायक राजेंद्र यादव शनिवार दोपहर करीब एक बजे केंद्रीय जेल लौट गए। अब उन्‍होंने पंद्रह दिनों की पेरोल का आवेदन दिया है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sat, 24 Apr 2021 01:45 PM (IST)Updated: Sat, 24 Apr 2021 01:59 PM (IST)
पत्‍नी की अंत्‍येष्टि के बाद गया सेंट्रल जेल लौटे पूर्व राजद विधायक राजेंद्र यादव, मांगी 15 दिनों की पेरोल
राजद की पूर्व विधायक कुंती देवी की अंत्‍येष्टि में पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र यादव। जागरण

गया, जागरण संवाददाता। अतरी विधानसभा की पूर्व राजद विधायक कुंती देवी की अंत्‍येष्टि में शामिल होने के लिए उनके पति पूर्व विधायक राजेंद्र यादव को शुक्रवार को 24 घंटे का पेरोल (Parole) मिला था। अंत्‍येष्टि के बाद भी शनिवार को दिन के एक बजे वे केंद्रीय कारा (Gaya Central Jail) लौटे। इस बात की पुष्टि केंद्रीय कारा के उपाधीक्षक राजेंद्र राम ने की है। अब श्राद्ध कर्म में शा‍मिल होने के लिए उन्‍होंने 15 दिनों के पेरोल की अर्जी लगाई है।  

loksabha election banner

24 घंटे का मिला था पेरोल  

उपाधीक्षक रामानुज राम कि कहा कि शुक्रवार को गया केंद्रीय कारा में सजा काट रहे अतरी के पूर्व राजद विधायक राजेंद्र यादव को उनकी पत्‍नी के निधन के उपरांत दाह संस्कार में शामिल होने के लिए पेरोल पर भेजा गया था। देर रात तक उनकी पत्‍नी का दाह संस्कार खिजरसराय में संपन्‍न हुआ।उपाधीक्षक ने बताया कि  केंद्रीय कारा में आने से पहले पूर्व विधायक की कोरोना जांच कराई गई क्‍योंकि वे दाह संस्कार में कई अनजान लोग के संपर्क में आए हैं। इस कारण से केंद्रीय कारा में दाखिल होने से पहले उनकी भी जांच बहुत जरूरी है।

15 दिनों की पेरोल देने की मांग 

जानकारी मिल रही है की पत्‍नी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए पूर्व विधायक ने एक अर्जी लगाई है। उन्‍होंने 15 दिनों का पेरोल मांगा है। पुष्टि करते हुए जेल उपाधीक्षक का कहना है के पूर्व विधायक का आवेदन उन्हें प्राप्त हो गया है। आवेदन में 15 दिन का पैरोल की बात अंकित है। आवेदन और पैरोल को जिलाधिकारी को अग्रसारित किया गया है। वहां से वरीय पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर पूर्व विधायक को पेरोल पर भेजने के लिए एक आग्रह पत्र राज सरकार को भेजा जाएगा। राजय सरकार से अनुमति मिलने को पूर्व विधायक को फिर पेरोल मिल सकती है। फिलहाल पेरोल की स्वीकृति मिलने तक पूर्व विधायक केंद्रीय कारा में पूर्व की तरह सजा काटते रहेंगे।

पूर्व विधायक कुंती देवी का पटना में हो गया था निधन   

जानकारी हो कि गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक कुंती देवी का निधन गुरुवार रात इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गया था। वे जदयू नेता सुमरिक यादव हत्‍याकांड में उम्रकैद की सजा काट रही थीं। उन्‍हें दाउदनगर जेल में रखा गया था। वहां तबीयत बिगड़ने पर पुलिस अभिरक्षा में पीएमसीएच में इलाज कराया था। वे किडनी की समस्‍या से जूझ रही थीं।  उनके पति भी उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। शुक्रवार को उनका दाह संस्कार किया गया। संस्कार में शामिल होने के लिए पूर्व विधायक राजेंद्र यादव पैरोल पर छोड़े गए थे।

यह भी पढ़ें- उम्रकैद की सजा काट रहीं पूर्व राजद विधायक कुंती देवी का निधन, पेरोल पर पति भी पहुंचे अंत्‍येष्टि में

उम्रकैद काट रही थीं राजद की पूर्व विधायक कुंती देवी, जानिए क्‍या थी वह घटना जिसमें हुई थी सजा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.