पितामहेश्वर में अपराधियों ने दिनदहाड़े की फायरिग, एक घायल
गया। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पितामहेश्वर मोहल्ला में शनि मंदिर के समीप गुरुवार की श्
गया। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पितामहेश्वर मोहल्ला में शनि मंदिर के समीप गुरुवार की शाम को अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसकी पहचान पितामहेश्वर मोहल्ला निवासी शत्रुघ्न भारती के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ एक के बाद एक फायरिग की। फायरिग की आवाज सुनकर आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गई। दुकानें बंद हो गई। फायरिग के बाद लोग दहशत में है। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। इधर, घटना की सूचना पर सिटी एसपी राकेश कुमार पहुंचे। मामले की छानबीन कर रहे हैं। घटनास्थल से पुलिस ने तीन गोली का खोखा मिला है। इधर, नगर पुलिस उपाधीक्षक राज कुमार साह ने बताया कि अज्ञात लोगों ने तीन राउंड फायरिग की गई है। में एक व्यक्ति शत्रुघ्न भारती को गोली लगी है। उसका बयान लेने के लिए पुलिस पदाधिकारी को पटना भेजा गया है। घटनास्थल से कुछ अहम जानकारी मिली है। घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया गया है। अभी तक की जांच में जमीनी विवाद बताया जाता है। पीड़ित परिवार की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। लेकिन पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज से फायरिग करने वाले अपराधियों को चिंहित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।