टिकारी किला की भूमि पर निर्माण कार्य की मनाही
गया। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सूचनापट्ट लगाकर टिकारी किला की भूमि पर किसी तरह का निर्माण कार्य
गया। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सूचनापट्ट लगाकर टिकारी किला की भूमि पर किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं करने की सख्त हिदायत दी है। सूचना में कहा गया है कि किला की भूमि पर नगर पंचायत प्रशासन टिकारी द्वारा सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया गया है। न्यायालय के अंतिम आदेश आने तक उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार के कार्यकलाप अर्थात कृषि एवं किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य की अनुमति नही दी जा सकती है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किले की भूमि पर बीते दिनों निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जिस पर किला बचाओ संघर्ष समिति ने आपत्ति जताते हुए अनुमंडल प्रशासन से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई थी।