Farming in Bihar: विधायक के गांव सहुका में लगा किसान चौपाल, किसानों को खेती के सिखाए गए गुर
रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के सहुका गांव में गुरुवार को किसान चौपाल लगा कर किसानों को खेती के गुर सिखाए गए। स्थानीय राजद विधायक सुधाकर सिंह के ग्राम पंचायत में आयोजित किसान चौपाल में किसानों को खरीफ फसल से लेकर रबी फसल की जानकारी दी गई।
भभुआ, जेएनएन। रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के सहुका गांव में गुरुवार को किसान चौपाल लगा कर किसानों को खेती के गुर सिखाए गए। स्थानीय राजद विधायक सुधाकर सिंह के ग्राम पंचायत में आयोजित किसान चौपाल में किसानों को खरीफ फसल से लेकर रबी फसल की जानकारी दी गई।
चौपाल में अच्छी रही किसानों की भागीदारी
कैमूर आत्मा के सहयोग से संचालित इस चौपाल कार्यक्रम में किसानों की भागीदारी अच्छी रही। पंचायत भवन पर संचालित इस कार्यक्रम के दौरान पुरुषों के अलावा महिला किसानों ने भी अपनी सहभागिता जताई। चौपाल के माध्यम से कृषि विशेषज्ञों ने गेहूं के बीज की बोआई व खर पतवार के नष्ट होने के तरीकों को बताया। खेतों में जैविक खाद का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करने तथा उसके उत्पादन के विधि को भी बताया गया। खेतों की उर्वरा शक्ति नष्ट न हो उसके लिए मिट्टी जांच व उसमें पाए जाने वाले तत्वों को भी बताया गया।
पराली जलाने से नष्ट हो जाती मिट्टी की पैदावार क्षमता
पराली खेतों में जलाने से पैदावार कम होने तथा मिट्टी खराब होने के अंदेशा को लेकर किसानों को जागरूक किया गया तथा बताया गया कि किसान अगर खेती में पारंगत होना चाहते हैं और पैदावार बढ़ाना है तो पहले खेतों की मिट्टी का जांच अवश्य कराएं। उसके अनुरूप उसमें पोषण तत्व दे। तभी खेतों की उर्वरा शक्ति बरकरार रहेगी। जीरो टिलेज से गेहूं की बोआई की विधि पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान समन्वयक जितेंद्र ङ्क्षसह, एटीएम पूजा पांडेय, रंजन कुमार, कृषि समन्वयक शैलेंद्र कनौजिया, अरुण कुमार, दीपक कुमार आदि ने अपने अपने तरीके से किसानों को किसान चौपाल की जानकारी दी। अध्यक्षता पंचायत के मुखिया गुड्डू पासी द्वारा किया गया। इस मौके पर कई किसान मौजूद रहे।