किसान हो जाएं तैयार, 31 जनवरी तक ही होगी धान की खरीदारी, प्रशासन ने जारी किया फरमान
धान खरीदने की प्रक्रिया चरम पर है लेकिन किसान तैयार हो जाए। अब केवल 25 दिन ही धान की खरीदारी होगी। यानी कहा जाए तो 31 जनवरी तक धान की खरीदारी होनी है। यह आदेश सरकार ने जारी की है।
जागरण संवाददाता, गया। धान खरीदने की प्रक्रिया चरम पर है लेकिन किसान तैयार हो जाए। अब केवल 25 दिन ही धान की खरीदारी होगी। यानी कहा जाए तो 31 जनवरी तक धान की खरीदारी होनी है। यह आदेश सरकार ने जारी की है। जानकारी हो कि इससे पहले बीते वर्ष 31 मार्च तक धान की खरीदारी होती थी। लेकिन इस बार सरकार ने अपने नियमावली में परिवर्तित करते हुए 31 जनवरी तक है धान की खरीदारी करने का निर्देश दिया है ऐसे में किसानों को परेशानी हो सकती है। जानकारी होगी गया जिले के 332 पैकसों में से 250 पैकस धान की खरीदारी कर रहे हैं साथ ही प्रखंड स्तर पर 24 व्यापार मंडल में से केवल 22 व्यापार मंडल ही धान खरीद रहे हैं।
जिला सहकारिता पदाधिकारी निकेश कुमार ने बताया कि राज सरकार के नए गार्डन के अनुसार 31 जनवरी तक धान की खरीदारी की जाएगी। इसके बाद पैक्स अपने निर्धारित राइस मिल के माध्यम से एसएफसी में 30 मई तक चावल की आपूर्ति कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के माध्यम से लगातार धान की खरीदारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 16 करोड़ रुपए का चावल एस एफसीसी में पैक्स के माध्यम से आपूर्ति की गई है लेकिन इसका भुगतान मात्र तीन करोड़ रुपया ही पैकसो को मिल पाया है ऐसे में अभी भी करीब 13 करोड़ रूपया एसएफसी पर बकाया है।
ऐसे में इतनी बड़ी राशि बकाया होने के कारण धान अधिप्राप्ति में भी समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने निबंधित किसानों से यथाशीघ्र 31 जनवरी पहले अपना धान नजदीक या व्यापार मंडल बेचने को कहा है ताकि सरकार के द्वारा निर्धारित 1868 रुपये का भुगतान उनके खाता में कराया जा सके। अब केवल धान खरीदने का समय सिर्फ 25 दिन ही शेष रह गया है। इसका लाभ किसानों को उठाना चाहिए। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि अब तक गया जिले में 7717 किसानों से 57025 एमटी धान की खरीदारी हुई है। जिले में 200000 एमटी धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।