Move to Jagran APP

भभुआ जिले के किसान 15 सौ हेक्टेयर में करेंगे मक्का की खेती, कम लागत में मिलेगा अधिक मुनाफा

भभुआ के किसान अब धान की खेती के साथ-साथ मक्का की खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त करेंगे। जिले में 15 सौ हेक्टेयर भूमि में मक्का की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 987 हेक्टेयर भूमि में बोआई हो गई।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 08:56 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 10:56 AM (IST)
भभुआ जिले के  किसान 15 सौ हेक्टेयर में करेंगे मक्का की खेती, कम लागत में मिलेगा अधिक मुनाफा
मक्का की पैदावार पर सरकार का अधिक जोर, सांकेतिक तस्‍वीर।

भभुआ, जागरण संवाददाता। जिले के किसान अब धान की खेती के साथ-साथ मक्का की खेती कर कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त करेंगे। जिले में 15 सौ हेक्टेयर भूमि में मक्का की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।  निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 987 हेक्टेयर भूमि में बोआई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिले के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाएं चल रही हैं। जिससे कम लागत में किसानों को अधिक लाभ हो रहा है। खरीफ फसल के अलावा मक्का की पैदावार पर सरकार का अधिक जोर है। ताकि किसान कम लागत में मक्का की खेती कर अधिक आय प्राप्त कर सकें।

loksabha election banner

अनुदान पर मिल रहा कृषि यंत्र

वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए कृषि विभाग द्वारा विभिन्न संचालित योजनाओं के माध्यम से किसानों को अनुदान राशि उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही आधुनिक कृषि यंत्र को भी अनुदानित दर पर किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे परंपरागत खेती से हटकर किसान आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से विभिन्न फसलों का उत्पादन कर रहे हैं।

अगले माह तक होगी मक्‍का की बोआई

इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी रेवती रमण ने कहा कि जिले में 15 सौ हेक्टेयर भूमि में मक्का की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष अभी तक 987 हेक्टेयर भूमि पर मक्का की बोआई का काम पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मक्का की बोआई का कार्य अगले माह अगस्त तक किया जाएगा।

जिले में प्रखंडवार मक्का की खेती का निर्धारित लक्ष्य (हेक्टेयर में)

भभुआ- 160

भगवानपुर- 65

चैनपुर-120

चांद-85

रामपुर- 65

अधौरा- 500

कुंदरा- 110

मोहनियां-145

दुर्गावती- 90

रामगढ़- 90

नुआंव- 70

प्रखंडवार अब तक हो चुकी बोआई(हेक्टेयर में)

भभुआ- 90

भगवानपुर-60

चैनपुर-78

चांद-55

रामपुर-30

अधौरा-380

कुदरा-56

मोहनियां-105

दुर्गावती-55

रामगढ़-36

नुआंव- 42


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.