Crime News: सूर्यमंडल चेकपोस्ट पर एंट्री माफिया करते हैं मनमानी, दुकान बनाकर रहते हैं सक्रिय
गया के सूर्यमंडल चेकपोस्ट पर इंट्री माफिया का बोलबाला है। बकायदा उनलोगों ने चेकपोस्ट के पास दुकानें बना रखी है। गाड़ी वालों से पैसे वसूल कर वे उन्हें चेकपोस्ट से पार करवाते हैं। लेकिन बाराचट्टी पुलिस बेपरवाह बनी है।
जेएनएन, गया। झारखंड से बिहार के प्रवेश मार्ग पर गया में बने समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल के पास अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा रखा है। चेकपोस्ट पर एंट्री माफिया (Entry Mafia) ने खुद के लोगों से कई प्रकार की दुकानें खोलवा रखी हैं। इनमें टायर बनाने की दुकान, होटल और कई प्रकार की दुकानें हैं। के दुकान खुल गए है। इन दुकानों पर इंट्री माफिया का राज होता है। वे यहां अपनी बाइक लगाकर अपने गुर्गो के माध्यम से कार्य करते हैं। इसकी जानकारी होने के बावजूद बाराचट्टी पुलिस कार्रवाई नहीं करती। इस कारण ऐसे असामाजिक तत्वों का हौसला बुलंद है।
माफिया की ऊंची पहुंच से डरते हैं ऑपरेटर
चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारी श्रीनिवास शर्मा को माफिया ने शिकायत कर हटवा दिया। माफिया का विरोध करना उनके लिए भारी पड़ गया। ऐसा होने के बाद से कर्मचारी विरोध करने से झिझकते हैं। माफिया के हौसने इतने बुलंद हैं कि पूर्व में कई बार आरटीओ से भी वे बदतमीजी कर चुके हैं। दो आरटीओ के चालक के साथ मारपीट भी कर चुके हैं। आर टी ओ मनोज रंजन और संतोष कुमार के चालक का अपहरण करने का प्रयास किया था। इस दौरान हुई मारपीट की बाराचट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। परन्तु कार्रवाई में काफी शिथिलता देखा गया तब तक दोनों आरटीओ का तबादला हो गया।
24 घंटे चेकपोस्ट पर मौजूद रहते हैं एंट्री माफिया
ट्रक को पार कराने के लिए 24 घंटे एंट्री माफिया चेकपोस्ट कर पर सक्रिय रहते हैं। खुलेआम चेकपोस्ट पर झुंड में ये मौजूद रहते हैं। डोभी और सोभ बाजार से ही माफिया वर्ग के लोग ट्रक को इशारा करके रोक लेते है और निर्धारित पैसा लेकर पार करवा रहे हैं।
चेकपोस्ट को इंट्री माफिया कर चुके हैं आग के हवाले, हुआ था लाखो का नुकसान
चेकपोस्ट पर कुछ वर्ष पहले हुए सड़क हादसे के बाद चेकपोस्ट को एंट्री माफिया ने आग के हवाले कर दिया था। उस वक्त एक अधिकारी की गाड़ी फूंक दी। परिवहन विभाग के कार्यालय में भी आग लगा दी थी। बड़ी मुश्किल से लोग भाग कर अपनी जान बचा पाए थे। उसके बाद चेकपोस्ट पर सशस्त्र बल की तैनाती की गई लेकिन दो साल के बाद ही इसे हटा लिया गया।
चेकपोस्ट पर व्यवस्था में कमी
चेकपोस्ट पर वाहन चालक के लिए प्रसाधन कक्ष बनाया गया। बिहार साइड में बनाया गया यह शौचालय समाप्त हो गया है। पानी की ब्यवस्था नहीं है। परिवहन विभाग ने कई बार चेकपोस्ट पर ऑटोमेटिक वेट मशीन लगाने का प्रयास किया लेकिन आज तक नही लगा। यह मशीन सड़क की सभी लेन में लगाया जाना था। परन्तु अभी तक नही लगने से माफियाओं की चांदी कट रही है।
यह भी पढ़ें - Entry Mafia: गया के सूर्यमंडल चेक पोस्ट पर एंट्री माफिया का दबदबा, वाहन पास कराने के लिए करते हैं वसूली