Move to Jagran APP

यूपी ले जाए जा रहे 164 किलोग्राम गांजा को गया में पकड़ा गया, चालक गिरफ्तारजनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी, दो घंटा लेट गया जंक्शन से हुई रवाना

पटना से गया होकर रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आने के कारण रविवार की सुबह करीब दो घंटा लेट दस बजे गया जंक्शन से रांची के लिए रवाना हुई। पटना से जहानाबाद जंक्शन पहुंचते ही जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आ गई थी।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Mon, 23 Aug 2021 09:07 AM (IST)Updated: Mon, 23 Aug 2021 09:07 AM (IST)
यूपी ले जाए जा रहे 164 किलोग्राम गांजा को गया में पकड़ा गया, चालक गिरफ्तारजनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी, दो घंटा लेट गया जंक्शन से हुई रवाना
जन शताब्‍दी डेढ़ घंटा देर पहुंची, दो घंटे लेट रवाना हुई, सांकेतिक तस्‍वीर।

गया, जागरण संवाददाता। पटना से गया होकर रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस (Jan Shatabadi Express going from Patna to Ranchi via Gaya) के इंजन में खराबी आने के कारण रविवार की सुबह करीब दो घंटा लेट दस बजे गया जंक्शन (Gaya Junction) से रांची के लिए रवाना हुई। रेल सूत्रों के अनुसार, पटना से जहानाबाद जंक्शन (Jehanabad Junction) पहुंचते ही जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आ गई थी। ट्रेन का इंजन फेल होने से गर्मी में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ा।

loksabha election banner

ट्रेन को चाकंद स्टेशन से गया जंक्शन पहुंचने में आधा घंटा से उपर लग गया। वहीं, गया जंक्शन पर जनशताब्दी लेट होने की सूचना अनाउंस (announce) नहीं की गई, जिसके कारण ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर जनशताब्दी एक्सप्रेस से रांची जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ थी।

ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री मानपुर निवासी विकास कुमार सिंह ने कहा कि जनशताब्दी एक्सप्रेस  8:30 बजे के बाद भी गया नहीं पहुंची है। रेल प्रशासन के द्वारा किसी प्रकार की सूचना भी नहीं दी जा रही है। यात्री प्रदीप कुमार कोडरमा (Kodarma) जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए निर्धारित समय से गया जंक्शन पहुंच गए, लेकिन ट्रेन करीब डेढ़ घंटा लेट पहुंची। इसके बाद गया जंक्‍शन पर इंजन की मरम्‍मत के बाद करीब ट्रेन करीब दो घंटे देर से रवाना हुई। ट्रेन के शिड्यूल के बारे में रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों को ना तो कोई सूचना दी जा रही थी, ना ही जंक्‍शन पर इस बारे में अनाउंसमेंट कराया जा रहा था। जिससे रेल यात्री काफी परेशान हो गए।  ट्रेन गया जंक्शन पहुंचने पर इंजन में आई तकनीकी गड़बड़ी को ठीक करने के बाद जन शताब्‍दी एक्‍सप्रेस को गया से रांची के लिए करीब 10 बजे रवाना किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.