Move to Jagran APP

आधी रात में निर्वाचित अध्यक्ष सुंदर व अशोक को मिला प्रमाणपत्र

संवाद सूत्र परैया प्रखंड स्थित किसान भवन में रात दस बजे तक पैक्स की मतगणना जारी रही। इसके

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Dec 2019 02:14 AM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:12 AM (IST)
आधी रात में निर्वाचित अध्यक्ष सुंदर व अशोक को मिला प्रमाणपत्र
आधी रात में निर्वाचित अध्यक्ष सुंदर व अशोक को मिला प्रमाणपत्र

संवाद सूत्र, परैया

loksabha election banner

प्रखंड स्थित किसान भवन में रात दस बजे तक पैक्स की मतगणना जारी रही। इसके बाद मंगरावा और सोलरा के विजेता अध्यक्ष व सदस्यों की घोषणा बीडीओ अरुण कुमार निराला ने की। इसमें मंगरावां पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए सुंदर सिंह को विजेता घोषित किया गया। सुंदर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व पैक्स अध्यक्ष मंटू यादव की पत्‍‌नी बबीता किशोर को 23 मतों से पराजित किया। रात 12 बजे आखरी घोषणा सोलरा पैक्स की हुई। इसमें दो बार पैक्स अध्यक्ष रहे अशोक प्रसाद को विजेता घोषित कर प्रमाणपत्र दिया गया। अशोक प्रसाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक कुमार को पराजित किया। बकाया मानदेय के लिए आंदोलन करेंगी सेविका

परैया: प्रखंड स्थित पार्षद मध्य विद्यालय में रविवार को आगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें प्रखंड के सभी आगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने भाग किया। लंबे समय से मानदेय भुगतान नहीं होने की समस्या के साथ अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। अन्नप्रासन व गोदभराई के 16 महीने का वाउचर व मोबाइल के छह महीने का वाउचर जमा किया गया है। इसकी राशि का भुगतान अभी तक विभाग ने नहीं किया है। इसको लेकर सभी ने वरीय पदाधिकारी के समक्ष समस्या को रखने का निर्णय लिया है। परैया कार्यालय में कार्यरत डेटा ऑपरेटर चंदन कुमार के काम के एवज में पैसा मांगे जाने का विरोध किया गया। बैठक के अंत में बकाया भुगतान की मांग को लेकर धरना व प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता आगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी ने की। मौके पर गीता शर्मा, किरण देवी, कुमारी अल्पना सिन्हा, मंजू देवी, रंजीता कुमारी, सुनैना कुमारी, पूनम कुमारी, विरजु कुमार, लक्ष्मीनिया देवी आदि मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.