पुलवामा हमले की थीम पर बन रहा मऊ बाजार का पूजा पंडाल
गया। दुर्गापूजा को लेकर शहर से गाव तक पूजा पंडाल बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। कलाकार
गया। दुर्गापूजा को लेकर शहर से गाव तक पूजा पंडाल बनाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। कलाकार व पूजा समिति से जुड़े लोग इसे अंतिम रूप देने में दिन रात लगे हैं। इस बीच मऊ बाजार में ज्ञान कुंज क्लव द्वारा इस वर्ष अनूठा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। क्लब के अध्यक्ष चन्दन कुमार गुप्ता, सचिव राहुल कुमार, गणेश कुमार, पंकज कुमार ने बताया कि इस बार पुलवामा हमले की थीम पर आधारित पंडाल का निर्माण धनबाद के कलाकार कर रहे हैं। पंडाल के बीच मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा की स्थापित की जाएगी। पंडाल के निर्माण में बास, प्लाई, कपड़े का प्रयोग किया जा रहा है। रंग बिरंगे लाइट से पंडाल प्रकाशमान होगा।
मऊ बाजार की पूजा व भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराने वाला ज्ञान कुंज क्लब हर वर्ष चर्चा में रहता है। दशहरा का मेला देखने वाले यहां अवश्य आते हैं। वहीं अनुमंडल मुख्यालय टिकारी में थाना के समीप, किला अंदर, तिताईगंज, बुढ़बा महादेव स्थान, राज स्कूल आदि जगहों पर भी भव्य पूजा पंडाल का निर्माण पूजा आयोजन समिति द्वारा कराया जा रहा है।