डिप्टी मेयर ने बैंक को दान किए पांच ऑक्सीजन सिलेंडर
गया। वाइएमसीए ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक एक अंतरराष्ट्रीय युवा एवं सामाजिक संगठन है।
गया। वाइएमसीए ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक एक अंतरराष्ट्रीय युवा एवं सामाजिक संगठन है। जो करीब 130 देशों में पिछले 175 सालों से युवा एवं महिला सशक्तीकरण व अन्य सामाजिक कायरें में जुटी हुई है। गया में वाइएमसीए 1974 से संचालित है। इसकी शाखा बोधगया में भी स्थित है। इसमें सभी धर्म जाति के सदस्य हैं जो विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में आगे बढ़कर योगदान देते हैं। इस बैंक को सहयोग करते हुए नगर निगम के डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने पांच ऑक्सीजन सिलेंडर दान दिया। ऑक्सीजन सिलेंडर दान का कार्यक्त्रम गाधी मंडप में आयोजित किया गया। मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि इस समय सरकार, स्वयंसेवी संस्था, और जनसाधारण को एकजुट होकर इस करोना काल का सामना करना पड़ेगा। किसी अन्य प्रकार की सहायता की आवश्यकता पर सहयोग का भरोसा दिलाया। बैंक के सचिव प्रिय रंजन डायर ने कहा कि वाइएमसीए का यह कार्यक्त्रम सदस्य पुरंदर स्वर्णमें के नेतृत्व किया गया। कार्यक्त्रम में स्वागत व मंच संचालन पुरंदर स्वर्णमें ने किया। मौके पर डॉक्टर सबहत्त नूर, धमर्ेंद्र कुमार, पुरेंद्र स्वर्ण, राजन सिन्हा, अंजनी शर्मा, सुमन कुमार, राधेकांत शर्मा, डॉ. मजहर व अन्य उपस्थित थे।