एकता दर्शाने के लिए समारोह में हों शामिल
कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में 28 नवंबर को प्रस्तावित जरासंध जयंती समारोह को सफल बनाने को ले वैठक।
गया। कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में 28 नवंबर को प्रस्तावित जरासंध जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए शनिवार को डाकबंगला परिसर में एक बैठक हुई, जिसे अतिपिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य प्रमोद सिंह चंद्रवंशी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत मे राजतंत्र के समय मगध जैसे बड़े जनपद के सम्राट जरासंध थे। वर्तमान समय में लोकतंत्र जैसी व्यवस्था में असंगठित होने के कारण चंद्रवंशियों को सत्ता में संघर्ष करना पड़ रहा है। राजनीतिक भागीदारी शून्य के बराबर है। इसलिए अपनी संख्या, एकता व ताकत को दर्शाने के लिए सभी एकजुट होकर समारोह में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराएं। बैठक की अध्यक्षता बिरजू चंद्रवंशी ने की। जिसमें जितेन्द्र चंद्रवंशी, पवन ंिसंह, राजदेव प्रसाद, राजेश कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य शामिल थे।