खलिहान में लगी आग में धान जलकर राख
थाना क्षेत्र के वंशराज बिगहा गाव में गुरुवार को खलिहान में आग लगी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 09:26 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 09:26 PM (IST)
गया। थाना क्षेत्र के वंशराज बिगहा गाव में गुरुवार को खलिहान में आग लगने से किसान रवीश यादव व हरिनारायण प्रसाद के धान के पुंज पूरी तरह से जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने अन्य किसानों के फसल को जलने से बचा लिया। किसान अजय प्रसाद ने बताया कि घटना दोपहर 12 बजे की है। आग कैसे लगी पता नहीं चला। धान के सात पूंज में दो पूरी तरह जल गए। नजदीकी पंपिंग सेट से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें