Move to Jagran APP

13 से 24 अक्टूबर तक जिले में उतरे 26 उड़नखटोला

बिहार विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के अंतर्गत 28 अक्टूबर को मतदान होगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 08:42 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 08:42 AM (IST)
13 से 24 अक्टूबर तक जिले  में उतरे 26 उड़नखटोला
13 से 24 अक्टूबर तक जिले में उतरे 26 उड़नखटोला

गया। बिहार विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के अंतर्गत 28 अक्टूबर को मतदान होगा। पहले चरण का प्रचार 26 अक्टूबर की शाम थम जाएगा। जिले में प्रचार के दौरान हर पार्टी के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंकी दी है। दल के प्रत्याशियों ने अपने-अपने पार्टी के स्टार प्रचारकों और नामचीन नेताओं की सभा की। इसके लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर नेताओं का हेलीकॉप्टर उतरा।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार कैमूर जिले में 13 से 24 अक्टूबर तक कुल 26 उड़नखटोला उतरे हैं। सबसे पहले 13 अक्टूबर को रामगढ़ के हाई स्कूल में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी हेलीकॉप्टर से आए। इसके बाद 16 अक्टूबर को मोहनियां में सुशील मोदी व अधौरा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आए। 16 को ही नगरपालिका मैदान में जाप के पप्पू यादव व चंद्रशेखर रावण रहे। 16 अक्टूबर को ही राजद के तेजस्वी यादव का कार्यक्रम हुआ। 17 अक्टूबर को सुशील मोदी हेलीकॉप्टर से आए और रोड शो किए। 18 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय आए। 28 अक्टूबर को रामगढ़ में यूपी के सीएम आए। 21 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आए। इसी दिन रामगढ़ में उपेंद्र कुशवाहा भी आए। जाप के पप्पू यादव व चंद्रशेखर रावण भी 21 अक्टूबर को ही आए। 22 अक्टूबर को दुर्गावती में नित्यानंद राय व मुकेश साहनी आए। 22 अक्टूबर को ही राजद के तेजस्वी ने जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा की। 23 अक्टूबर को हवाई अड्डा भभुआ में यूपी की पूर्व सीएम व उपेंद्र कुशवाहा आए। 24 अक्टूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल व वीआइपी के मुकेश साहनी, हवाई अड्डा में एआइएमके के ओसुद्दीन ओवैसी व नुआंव तथा कुदरा में लवली आनंद व राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का कार्यक्रम हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.