Move to Jagran APP

नाली नहीं बनने से सड़क पर गिर रहा घरों का गंदा पानी, जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी

बहेरी गांव स्थित अजा टोली के पास भभुआ-सबार मुख्य पथ पर घरों का गंदा पानी बहने से मुख्य सड़क पर तालाब जैसा नजारा बना हुआ है। घरों से निकलने वाला गंदा व दूषित पानी राहगीरों की परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

By Prashant KumarEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 07:41 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 07:41 AM (IST)
नाली नहीं बनने से सड़क पर गिर रहा घरों का गंदा पानी, जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी
भभुआ-सबार मुख्य पथ पर घरों का गंदा पानी बहने से मुख्य सड़क जर्जर। जागरण।

संवाद सूत्र, रामपुर (कैमूर)। स्थानीय प्रखंड़ के बहेरी गांव स्थित अजा टोली के पास भभुआ-सबार मुख्य पथ पर घरों का गंदा पानी बहने से मुख्य सड़क पर तालाब जैसा नजारा बना हुआ है। घरों से निकलने वाला गंदा व दूषित पानी राहगीरों की परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

loksabha election banner

पिछले एक वर्षों से सड़क पर घरों का गंदा पानी बह रहा है। जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस समस्या से लोगों को निजात नही मिल पा रही है। भभुआ-सबार मुख्य पथ पर बहेरी गांव है, जहां काफी संख्या में लोग रहते हैं। मुख्य सड़क के किनारे काफी संख्या में घर हैं। ऐसे में गंदा पानी से कई महीनों से समस्या होने से लोग खासे परेशान हैं। ग्रामीणों  ने विधायक, मुखिया, सहित कई जनप्रतिनिधियों के साथ ही शासन-प्रशासन से भी इसकी कई बार शिकायत की है, लेकिन इसका हल नहीं निकल रहा है। घरों का गंदा पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। इस कारण इलाके में मच्छर भी काफी बढ़ गये हैं।

ग्रामीण अरविंद सिंह, कमलेश सिंह, मदन दुबे, आनंद सिंह, संजय चौबे, बृज बिहारी राम, आशा कुमारी, सुनैना देबी, ने बताया कि इस मार्ग पर बाइक से चलना मुश्किल है।  कई बार तो लोग गिर जाते हैं। घरों का पानी सड़कों पर बहने के साथ ही फुटपाथों की भी वर्षो से मरम्मत नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जलजमाव होने का कारण नाली निर्माण नही होना बताया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि जब सड़क निर्मण हो रहा था तब संवेदक से बोला गया कि आप सड़क के किनारे नाली निर्माण करवा दीजिये। लेकिन सवेदक सड़क निर्माण करवा चले गए। आज तक नाली का निर्मण नही हो पाया।

जिसके चलते मुख्य सड़क पर पानी से तलाब सा नजारा बना हुआ है। मुख्य सड़क पर गड्ढ़ा में लगभग एक फिट पानी जमा रहता है। जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क पर बने गड्ढ़ा एक नही दुरुस्त किया गया तो हमलोग मुख्य सड़क पर चक्का जाम करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.