कंटेनमेंट जोन में रहे बुजुर्गो व बीमार लोगों की मागी सूची
गया। डीएम अभिषेक सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा ने खिजरसराय थाना समीप मार्केट क्षेत्र को बनाए गए कंट
गया। डीएम अभिषेक सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा ने खिजरसराय थाना समीप मार्केट क्षेत्र को बनाए गए कंटेनमेंट जोन का गुरुवार को जायजा लिया। बीडीओ खिजरसराय को मजबूती से एंड टू एंड बैरीकेडिंग कराने का निर्देश दिया। कंटेंनमेंट ज़ोन वाले व्यक्ति अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकले। कंटेनमेंट जोन के अंदर दवा, दूध के अलावा सभी दुकानें बंद रहेंगी। कंटेनमेंट जोन में सभी एसओपी का अनुपालन कराया जाए। बीडीओ से कंटेंनमेंट जोन में कितने व्यक्ति रहते हैं, कितने व्यक्तियों की जांच हुई, कितने बुजुर्ग, बीमार हैं उनकी सूची मांगी। सभी व्यक्ति अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करेंगे। उन्होंने एसडीओ नीमचक बथानी को कंटेनमेंट जोन में माइकिंग करवाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बाजार क्षेत्र में बनाए गए कंटेंनमेंट ज़ोन का घूम-घूम कर जायजा लिया।
------
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कोविड-19 की हो रही जांच को देखा
-जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय का जायजा लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी को पर्याप्त पीपीई किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में सिम्टोमेटिक एवं एसिम्टोमेटिक व्यक्तियों को किए जा रहे कोविड टेस्ट का अवलोकन किया। सैंपल जाच की प्रक्त्रिया को देखकर डॉक्टर प्रिया कुमारी एवं एलटी अजय कुमार की प्रशसा की। स्वास्थ्य केंद्र के बाउंड्रीवाल को मरम्मत कराने का निर्देश दिया।