गड्ढे के कारण हो सकती है बड़ी दुर्घटना
गया। डोभी-चतरा सड़क निर्माण में नाली का निर्माण भी कराया जा रहा है। एनएच द्वारा सड़क निर्माण के क्र
गया। डोभी-चतरा सड़क निर्माण में नाली का निर्माण भी कराया जा रहा है। एनएच द्वारा सड़क निर्माण के क्रम में नाला निर्माण के लिए गड्ढे भी कर दिए गए। इसके लिए करीब दस फीट का गहरा गड्ढा खोदकर नाली को जोड़ने का कार्य किया जा रहा था। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा माग गई थी की पूर्व में बनी नाली का मुंह दोनों तरफ खोला जाए। इसके बाद नाला को जोड़ा जाए। लोगों की इस माग के बाद कंपनी ने नाला निर्माण कार्य को रोक दिया। चतरा मोड़ पर चारमुहानी के पास इस बडे़ गड्ढे के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ से आ रहा नाली का पानी भी मिट्टी के गिरने से जाम हो जा रहा है। नाली किनारे संचालित दुकानों के मालिकों का कहना है कि जब कंपनी के लोगों को कार्य नहीं करना था, तो मोड़ पर इतना बड़ा गड्ढा नहीं करना चाहिए था। दुकानदारों ने बताया कि करीब एक माह से कार्य बंद है। ऐसे में किसी भी समय कोई वाहन या व्यक्ति इस गड्ढे में गिर सकता है, बड़ी दुर्घटना हो सकती है।